जापान देखेगा मध्यप्रदेश का वैभव

dainik rajeev
CM Dr. Mohan Yadav

CM Dr. Mohan Yadav: आज इंदौर से हमारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली होते हुए जापान जा रहे हैं। बड़ी बात ये है कि ये यात्रा सिर्फ एक विदेश दौरा नहीं है, बल्कि मध्यप्रदेश के लिए औद्योगिक विकास के नए दरवाजे खोलने की शुरुआत है। जापान को मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास में सह-प्रायोजक बनाने की कोशिश हो रही है।

CM Dr. Mohan Yadav
CM Dr. Mohan Yadav

उद्योग और रोजगार वर्ष 2025

मुख्यमंत्री ने कल मीडिया से बातचीत में कहा था कि 2025 को “उद्योग और रोजगार वर्ष” के रूप में घोषित किया गया है। सोचिए, हर महीने निवेश और उद्योग की गतिविधियां होंगी। मतलब हमारे प्रदेश में नौकरी और विकास दोनों की गंगा बहने वाली है। और भाई, इसकी शुरुआत जापान यात्रा से हो रही है। मुख्यमंत्री का इरादा बड़ा साफ है। उन्होंने कहा कि भोपाल में अगले महीने जो ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) हो रही है, उसमें 30 से 50 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। सोचिए, 15,000 से ज्यादा इन्वेस्टर्स आएंगे।

Prime Minister Narendra Modi
Prime Minister Narendra Modi

एक जिला, एक उत्पाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी इस आयोजन में मार्गदर्शन देने पहुंचेंगे। अब ये तो पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने ये भी बताया कि, समिट में सिर्फ मीटिंग ही नहीं होगी, बल्कि “एक जिला, एक उत्पाद” की अनूठी प्रदर्शनी लगेगी। साथ ही ऑटो और टेक्सटाइल एक्सपो जैसे बड़े आयोजन होंगे और सबसे मजेदार बात, भोपाल का बड़ा तालाब और जनजातीय संग्रहालय भी विदेशी मेहमानों को दिखाया जाएगा।

CM Dr. Mohan Yadav
CM Dr. Mohan Yadav

तो कहा जा सकता है की ये यात्रा सिर्फ दौरा नहीं, बल्कि प्रदेश के भविष्य की दिशा तय करने की कोशिश है। डॉ. मोहन यादव ने सही कहा है की उद्योग और रोजगार वर्ष 2025 नई कहानी लिखेगा। अब हमें बस देखना ये है कि जापान से क्या नए मौके हमारे प्रदेश के लिए आते हैं। उम्मीद है, ये यात्रा मध्यप्रदेश के हर जिले में रोजगार और विकास की रोशनी लेकर आएगी।

MORE NEWS>>.आलीराजपुर के 5 युवाओं का फॉरेस्ट रेंजर पद पर चयन

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *