31 घंटे बाद रांची में सामने आए CM हेमंत सोरेन, झारखंड स्तिथ CM हाउस में विधायकों के साथ की मीटिंग, पिता से मिलने मोरहाबादी निकले

DR Times
3 Min Read

जमीन घोटाले में घिरे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार 30 जनवरी की दोपहर रांची पहुंचे। वे सोमवार 29 जनवरी से लापता थे। रांची पहुंचकर उन्होंने CM हाउस में सत्ता पक्ष (JMM, कांग्रेस और आरजेडी) के विधायकों के साथ मीटिंग की और इसके बाद वे अपने पिता शिबू सोरेन से मिलने मोरहाबादी निकल गए।

CM Hemant Soren 
CM Hemant Soren

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पिछले 24 घंटे से लापता हैं। दरअसल सोरेन लैंड स्कैम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बुरी तरह से घिरते नजर आ रहे हैं। जिसके चलते प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने सोमवार को सुबह 7 बजे दिल्ली के शांति निकेतन स्थित घर सहित 3 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की, जो देर रात तक चली। ED की टीम को यहां सोरेन तो नहीं मिले, लेकिन जाते वक्त टीम उनकी BMW कार अपने साथ ले गई।

CM Hemant Soren 
CM Hemant Soren

जिस कार को ED ने जब्त किया वह HR (हरियाणा) नंबर की है। एहतियात बरतते हुए ED की टीम ने हेमंत सोरेन को लेकर एयरपोर्ट पर भी अलर्ट भेज दिया है। इस बीच यह जानकारी भी सामने आई है कि, सत्ता पक्ष गठबंधन के विधायकों को अपने बैग और सामान के साथ रांची में एक जगह इकट्ठा होने के लिए कहा गया है और कांग्रेस के विधायक और मंत्री मुख्यमंत्री आवास पहुंच रहे हैं।

CM Hemant Soren 
CM Hemant Soren

इस बीच बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा है कि – “हेमंत सोरेन ने झामुमो और कांग्रेस के साथ ही सहयोगी विधायकों को समान और बैग के साथ रांची बुलाया है। उनकी जानकारी के मुताबिक, कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव आया है और मुख्यमंत्री ने सूचना दी है कि – ED की पूछताछ के डर से वे सड़क मार्ग से रांची पहुंचकर अपने अवतरित होने की घोषणा करेंगे।

CM Hemant Soren 
CM Hemant Soren

दो दिन पहले दिल्ली के लिए रवाना हुए थे सोरेन –

दरअसल, हेमंत सोरेन शनिवार (27 जनवरी) की देर रात अचानक दिल्ली रवाना हो गए थे। उन्होंने एक चार्टर फ्लाइट से उड़ान भरी थी और बताया गया था कि – “वह कुछ राजनीतिक मुलाकात करने के लिए दिल्ली गए हैं। वहां वह कानूनी सलाह भी लेंगे।”

MORE NEWS>>>भारतीय नौसेना ने बचाए 19 पाकिस्तानी नाविक, ईरान के झंडे वाले जहाज को 11 समुद्री लुटेरों ने कर लिया था किडनैप, गिरफ्तार

Share This Article
Leave a comment