भारतीय नौसेना ने बचाए 19 पाकिस्तानी नाविक, ईरान के झंडे वाले जहाज को 11 समुद्री लुटेरों ने कर लिया था किडनैप, गिरफ्तार

DR Times
2 Min Read

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में सोमालिया के पूर्वी तट के पास से सोमवार को 19 पाकिस्तानी नाविकों की जान बचाई। ईरान के झंडे वाले इस जहाज को 11 समुद्री लुटेरों ने किडनैप कर लिया था। इसके बाद नौसेना ने जहाज को रेस्क्यू करने के लिए INS सुमित्रा भेजा था। नौसेना ने रेस्क्यू किए जहाज का नाम FV अल नाईमी बताया है।

Indian Navy Rescues 
Indian Navy Rescues

रेस्क्यू की कॉल मिलने के बाद भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों को सभी नाविकों को छोड़ने के लिए मजबूर किया। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद लुटेरों को पकड़ लिया गया हैं। पिछले 36 घंटे में ये दूसरा मामला है जब भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए अपना युद्धपोत भेजा।

Indian Navy Rescues 
Indian Navy Rescues

आपको बता दें कि, रविवार रात को भी भारत ने ईरान के फिशिंग वैसेल FV ईमान का रेस्क्यू किया था। इसे भी समुद्री लूटेरों ने पकड़ लिया था। इस पर 17 ईरानी क्रू मेंबर्स सवार थे। दोनों ऑपरेशन कोच्चि के पश्चिम से 850 नॉटिकल मील यानी 1574 किलोमीटर दूर चलाए गए हैं।

Indian Navy Rescues 
Indian Navy Rescues

ये अरब सागर में समुद्री लुटेरों के हमले का छठा मामला है। इन घटना से 15 दिन पहले ही भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS सुमित्रा ने एक ईरानी जहाज को समुद्री डाकुओं से बचाया था। सोमवार को एक बार फिर से ईरान के झंडे वाले जहाज अल नईमी पर समुद्री लूटेरों ने हमला कर दिया था और इस पर मौजूद सभी 19 लोगों को बंधक बना लिया था।

MORE NEWS>>>देश के कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी, UP-बिहार, राजस्थान समेत 8 राज्यों में घना कोहरा, दिल्ली में कई ट्रेनें लेट

Share This Article
Leave a comment