देश के कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी, UP-बिहार, राजस्थान समेत 8 राज्यों में घना कोहरा, दिल्ली में कई ट्रेनें लेट

DR Times
1 Min Read

उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी का असर लगातार जारी है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में आज बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। वहीं, मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए आज सीवियर कोल्ड का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में कल (29 जनवरी) न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री के बीच दर्ज किया गया था।

Weather Update
Weather Update

मध्य भारत सहित उत्तर भारत के 8 राज्यों में आज सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और ओडिशा में कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी प्रभावित हुई और दिल्ली में कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर स्टेशन नहीं पहुंच सकी थीं।

Weather Update
Weather Update

इसके अलावा आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में ओले गिरने की संभावना जताई गई है।

Weather Update
Weather Update

MORE NEWS>>>ACC चेयरमैन पद से इस्तीफा देंगे जय शाह, इंडोनेशिया में आज से शुरू होगी मीटिंग, एशिया कप के वेन्यू पर भी होगा फैसला

Weather Update
Weather Update
Share This Article
Leave a comment