10 दिन बाद भी महाराष्ट्र को नहीं मिली नई सरकार?

DR Times
2 Min Read
Maharashtra CM

Maharashtra CM: महाराष्ट्र के चुनाव नतीजे आए को पूरे 10 दिन हो चुके हैं लेकिन नई सरकार का कोई अता-पता नहीं है। अकेले भाजपा को 288 के सदन में 132 सीटें मिली हैं। यानी बहुमत से सिर्फ 13 सीटें कम लेकिन उसके गठबंधन को तीन चौथाई से ज्यादा का बहुमत हासिल हुआ है।

Maharashtra CM
Maharashtra CM

भाजपा की दोनों सहयोगी पार्टियां शिव सेना और एनसीपी घोषित तौर पर कह चुकी है कि मुख्यमंत्री भाजपा का ही होगा और वह जिसे चाहे मुख्यमंत्री बनाए। यानी कहीं कोई समस्या नहीं है। इसके बावजूद भाजपा में उसका सर्वशक्तिमान नेतृत्व अभी तक मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं कर पाया है या यूं कहें कि उसे महाराष्ट्र के लिए अभी तक कोई ‘भजनलाल शर्मा’ या ‘मोहन यादव’ नहीं मिला है।

उधर महाराष्ट्र की पिछली विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को ही खत्म हो चुका है लेकिन राज्य को अभी तक नई सरकार नहीं मिली है और न ही राष्ट्रपति शासन लगा है। एकनाथ शिंदे कामचलाऊ मुख्यमंत्री बने हुए हैं।

Maharashtra CM Updates
Maharashtra CM Updates

अगर विपक्षी गठबंधन को बहुमत मिला होता और उसने 26 नवंबर तक अपने मुख्यमंत्री का चुनाव नहीं किया होता और सरकार नहीं बनाई होती तो राज्यपाल की ओर से संवैधानिक प्रावधान का हवाला देकर राष्ट्रपति शासन की सिफारिश की जा चुकी होती। केंद्र सरकार भी उस सिफारिश को फौरन स्वीकार कर राष्ट्रपति शासन लगा देती और सरकार का पालतू मीडिया विपक्षी गठबंधन में मतभेदों की नई-नई मनोहर कहानियां सुना रहा होता।

MORE NEWS>>>इंदौर में उद्योगों को दी गई भूमि अब हुई नाला में दर्ज

Share This Article
Leave a comment