उपमुख्यमंत्री अजित पवार जनसभा में भड़के

DR Times
2 Min Read
Maharashtra News

Maharashtra News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार जनसभा में भड़क गए जब बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें कई मांगों के साथ ज्ञापन सौंपे। इस दौरान उन्होंने कहा, “आपने वोट दिया, इसका मतलब ये नहीं कि आप मेरे मालिक हैं।” उनका गुस्सा उस समय फूटा जब लोग उनसे अपनी समस्याओं का समाधान चाहते थे। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और राजनीतिक हलकों में इसकी चर्चा हो रही है। अब देखना यह है कि इस बयान का राजनीतिक माहौल पर क्या असर पड़ता है।

Maharashtra News
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार

मशहूर गाइनोकोलॉजिस्ट डॉक्टर रुस्तम सूनावाला का निधन

भारत के मशहूर गाइनोकोलॉजिस्ट डॉक्टर रुस्तम सूनावाला का लंबी बीमारी के बाद 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह बॉलीवुड के सबसे पंसदीदा और विश्वसनीय गाइनोकोलॉजिस्ट थे, जिन्होंने कई नामचीन हस्तियों की डिलीवरी की थी। उनका नाम बॉलीवुड के कपूर परिवार से जुड़ा हुआ था, जिनके साथ उनका खास रिश्ता था।

गाइनोकोलॉजिस्ट डॉक्टर रुस्तम सूनावाला
गाइनोकोलॉजिस्ट डॉक्टर रुस्तम सूनावाला

डॉक्टर सूनावाला ने करीना कपूर की डिलीवरी तैमूर अली खान के जन्म के समय की थी और आलिया भट्ट की डिलीवरी राहा कपूर के जन्म के समय की थी। इसके अलावा, उन्होंने 1974 में करीना कपूर की बहन करिश्मा कपूर, 1982 में नीतू कपूर और ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर, तथा कई अन्य बॉलीवुड हस्तियों के जन्म का हिस्सा बने। वह महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपने अग्रणी कार्य और परिवार नियोजन में योगदान के लिए 1991 में पद्मश्री से सम्मानित किए गए थे।

MORE NEWS>>>महाकुंभ में विशेष चिकित्सा व्यवस्था

Share This Article
Leave a comment