पानीपत में मिट्‌टी निकालते हुए बड़ा हादसा, मिट्‌टी खिसकने से 8 श्रमिक नीचे दबे, 2 की मौत

DR Times
1 Min Read

हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे में डिडार नहर से मिट्‌टी निकालते हुए बड़ा हादसा हो गया। जहाँ, अचानक मिट्‌टी खिसकने से 8 श्रमिक नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंचा।

Panipat News
Panipat News

पुलिस के मुताबिक, हादसा शुक्रवार शाम 7:30 बजे ढीडार गांव में नदी के पुल बनाने के दौरान हुआ। यहां श्रमिक कई दिनों से काम कर रहे थे। काम करते हुए अचानक मिट्‌टी के नीचे 8 मजदूर दब गए थे। जिनमें से 6 को कुशल निकाल लिया गया था।

Panipat News
Panipat News

जबकि, 2 की हालत नाजुक थी। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां दोनों की शनिवार को मौत हो गई। मृतकों की पहचान अमित (24) निवासी बदायूं, यूपी व देवेश (18) निवासी बरेली यूपी के रूप में हुई है।

MORE NEWS>>>लखनऊ में 6 फीट जमीन के लिए ट्रिपल मर्डर, CCTV में कैद हुई वारदात, गांव में पुलिस बल तैनात

Share This Article
Leave a comment