माँ अपने 4 साल के बेटे को उतरा मौत के घाट, गोवा के होटल से बैग में डेड बॉडी लेकर गई बेंगलुरु, खून के धब्बे मिलने से पकड़ाई

DR Times
2 Min Read

बेंगलुरु की एक स्टार्टअप कंपनी की CEO ने गोवा के एक होटल में अपने 4 साल के बेटे की बड़ी बेहरमी से हत्या की और इसके बाद शव को बैग में भरकर टैक्सी से बेंगलुरु चली गई। कर्नाटक पुलिस ने महिला को उसके बेटे के शव के साथ गिरफ्तार किया है।

Murder in Haryana  
Bangalore News

आरोपी महिला की पहचान 39 साल की सूचना सेठ के रूप में की गई है। वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप माइंडफुल AI लैब की को-फाउंडर है। सूत्रों के मुताबिक, महिला 6 जनवरी को गोवा के एक होटल में अपने बेटे के साथ आई थी और सोमवार सुबह उसने होटल से चेक-आउट किया था। घटना का खुलासा तब हुआ जब होटल का एक स्टाफ रूम को सफाई करने पहुंचा कर उसे रूम में खून के धब्बे देखे।

सूचना सेठ (39)
सूचना सेठ (39)

स्टाफ ने तुरंत होटल मैनेजमेंट को इसकी सूचना दी और इसके बाद गोवा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने CCTV चेक किया, जिसमें महिला अपने बेटे का साथ होटल में आती दिखी। हालांकि, जाते वक्त वह अकेली थी। इसके बाद गोवा पुलिस हरकत में आई और कर्नाटक पुलिस से संपर्क कर महिला को गिरफ्तारक किया गया। फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर रही हैं कि – “उसने अपने बेटे का, मर्डर क्यों किया ?”

Bangalore News
Bangalore News

MORE NEWS>>>पंचकूला में ED की 3 जगहों पर रेड, तिरुपति माइनिंग कंपनी मालिकों के घर-ऑफिस खंगाल रही टीमें

Share This Article
Leave a comment