इंदौर में महिला ने किया सुसाइड, पुलिसकर्मी की पत्नी ने धमकाया तो डरकर पिया एसिड, अस्पताल में मौत

DR Times
2 Min Read

इंदौर के बाणगंगा इलाके में रहने वाली एक महिला ने एसिड पीकर सुसाइड कर लिया। महिला ने मरने के पहले अपने परिवार को एक महिला के बारे में जानकारी दी और बताया कि, “वह एक पुलिसकर्मी की पत्नी है जो लगातार मोबाइल पर कॉल कर धमकियां दे रही थी। इस बारे में पहले महिला ने अपनी बहनों को जानकारी दी थी।”

सुगनबाई (40) पति प्रकाश बागवान
सुगनबाई (40) पति प्रकाश बागवान

बाणगंगा पुलिस के मुताबिक, सुगनबाई (40) पति प्रकाश बागवान निवासी भवानी नगर को उसका भतीजा और परिवार के अन्य लोग सोमवार एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ देर रात महिला की मौत हो गई। सुगनबाई ने दिन में अपने पति और बच्चों को कॉल कर कहा कि, “उसने एसिड पी लिया है और वह कुछ ही देर में मर जाएगी।”

सब घबराकर घर पहुंचे तो सुगनबाई बेसुध पड़ी मिली। सुगनबाई ने अस्पताल में अपने बेटे और पति को जानकारी दी कि कोई महिला लगातार कॉल कर उसे धमकियां दे रही थी। इसके कारण उसने यह कदम उठाया है। महिला ने मोबाइल नंबर भी अपने परिवार को दिया। हालांकि परिवार को सोमवार को ही इस बारे में जानकारी लगी। सुगनबाई ने इसके पहले अपनी बहनों को कॉल कर धमकाने वाली महिला की जानकारी दी थी।

MORE NEWS>>>माँ अपने 4 साल के बेटे को उतरा मौत के घाट, गोवा के होटल से बैग में डेड बॉडी लेकर गई बेंगलुरु, खून के धब्बे मिलने से पकड़ाई

Share This Article
Leave a comment