इंदौर के माणिकबाग ब्रिज के नीचे हादसा, स्कूल बस ने राह चलते लोगों को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत

DR Times
2 Min Read

इंदौर के माणिकबाग ब्रिज के नीचे एक स्कूल बस चालक की लापरवाही के चलते भीषण हादसा हो गया। जिसमे बस ने एक स्कूटर चालक को जोरदार टक्कर मार दी और इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसे के समय बस के अंदर बच्चे भी मौजूद थे। एक्सीडेंट के बाद भीड़ देखकर सभी बच्चे बुरी तरह घबरा गए।

Indore News 
Indore News

जूनी इंदौर पुलिस के मुताबिक, घटना सचिन सदन के पास की है। यहां एक स्कूल बस के ड्राइवर की लापरवाही के चलते बच्चों से भरी स्कूल बस एक पोल में जा घुसी और इस दौरान आगे चल रहा एक एक्टिवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने बस के ड्राइवर को पकड़ लिया और पुलिस को मौके पर बुलाकर चालक को उनके सुप्रुद कर बस को थाने भेज दिया गया हैं। इधर, एक्टिवा चालक को निजी अस्पताल भेजा गया है। बस की स्पीड 70 से 80 थी और ड्राइवर नशे में था। 

Indore News
Indore News

MORE NEWS>>>इंदौर में महिला ने किया सुसाइड, पुलिसकर्मी की पत्नी ने धमकाया तो डरकर पिया एसिड, अस्पताल में मौत

Share This Article
Leave a comment