छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड में CM यादव का एक्शन

DR Times
2 Min Read
MP Cough Syrup Case

MP Cough Syrup Case: छिंदवाड़ा में कफ सिरप से हुई बच्चों की मौत के मामले ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। घटना के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिविल सर्जन डॉ. नरेश गुन्नारे को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। उनकी जगह डॉ. सुनील दुबे को नया सिविल सर्जन नियुक्त किया गया है।

MP Cough Syrup Case
MP Cough Syrup Case

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, जांच में प्रारंभिक रूप से दवा वितरण में गंभीर लापरवाही की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि कई बच्चों ने स्थानीय अस्पताल से दी गई कफ सिरप पीने के बाद गंभीर लक्षण दिखाए थे। अब तक इस घटना में 20 बच्चों की मौत हो चुकी है, जिससे इलाके में शोक और आक्रोश दोनों का माहौल है।

MP Cough Syrup Case
MP Cough Syrup Case

सरकार ने मृत बच्चों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच जारी है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि किसी भी जिम्मेदार अधिकारी या डॉक्टर को बख्शा नहीं जाएगा। उधर, इंदौर, भोपाल और जबलपुर सहित प्रदेशभर के डॉक्टर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, और डॉ. सोनी की गिरफ्तारी पर सवाल उठा रहे हैं।

यह मामला अब प्रदेश की राजनीति का भी बड़ा मुद्दा बन गया है विपक्ष सरकार पर लापरवाही के आरोप लगा रहा है, जबकि सरकार दावा कर रही है कि दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

MORE NEWS>>>कारगिल युद्ध 1999 का गौरवशाली इतिहास

Share This Article
Leave a comment