इंदौर में ठंड का दौर फिर से शुरू

DR Times
2 Min Read
MP Live Updates

MP Live Update: इंदौर में तेज सर्द हवाओं के चलते ठंड का दौर फिर से शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटों में दिन का तापमान 6 डिग्री गिरकर 24°C पर पहुंच गया है, जबकि रात का तापमान 3 डिग्री की गिरावट के साथ 9.3°C दर्ज किया गया। जनवरी के पहले सप्ताह में यह दूसरी बार है। जब रात का तापमान 10 डिग्री से कम रिकॉर्ड हुआ है।

MP Live Update
MP Live Update

सरकारी कर्मचारियों के लिए फरमान जारी

धन कुबेर सौरभ शर्मा पर कार्रवाई के बाद सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए एक नया फरमान जारी किया है। अब सभी अधिकारियों को अपनी अचल संपत्ति का ब्यौरा 31 जनवरी तक देना होगा। फरमान के तहत कर्मचारियों को अपनी संपत्ति की जानकारी देनी होगी, जिसमें यह बताया जाएगा कि वे किस पद पर हैं, उनकी सैलरी कितनी है, और नौकरी जॉइन करने से पहले कितनी अचल संपत्ति खरीदी थी। इसके साथ ही, संपत्ति की खरीदारी का मूल्य और वर्तमान मूल्य भी बताना होगा, साथ ही संपत्ति से होने वाली आय का भी विवरण देना होगा।

MP Live Update
सरकारी कर्मचारियों के लिए फरमान जारी

प्रदेश के 21 जिलों में 87 मोबाइल मेडिकल सेवा शुरू

प्रदेश के 21 जिलों के 87 ब्लॉकों में आज से चलते-फिरते अस्पताल की सुविधा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को 66 मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत की। इस योजना का मुख्य उद्देश्य तीन लाख से अधिक जनजाति और पिछड़ी आबादी को घर बैठे इलाज की सुविधा प्रदान करना है। पीएम जनमन योजना के तहत अब लोग अपने गांवों में मोबाइल मेडिकल यूनिट से लाभ उठा सकेंगे, जिससे उन्हें इलाज के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

MP Live Update
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाइ

MORE NEWS>>>बीजापुर में नक्सल ब्लास्ट 8 जवान शहीद

Share This Article
Leave a comment