खजुराहो में आधार अपडेट के लिए उमड़ी भीड़

DR Times
3 Min Read
MP Live Updates

MP Live Updates: खजुराहो पोस्ट ऑफिस में आधार अपडेट कराने वालों की भीड़ उमड़ रही है। रोजाना 50 टोकन ही दिए जा रहे हैं, जिससे लोग सुबह 8 बजे से लाइन में लगने को मजबूर हैं। राजनगर क्षेत्र में आधार केंद्र बंद होने से परेशानी बढ़ गई है। स्कूली बच्चों को आधार सुधार न होने से परीक्षा और दाखिले में दिक्कत हो रही है। लोगों ने प्रशासन से जल्द बंद केंद्रों को खोलने की मांग की है।

छतरपुर में गंभीर महिला की नॉर्मल डिलीवरी

छतरपुर जिला अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती महिला भारती कुशवाहा की सफल नॉर्मल डिलीवरी हुई। भर्ती के समय महिला अचेत थी डॉक्टरों की मेहनत और सही उपचार से अब जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। सिविल सर्जन डॉ. जी.एल. अहिरवार के सहयोग से महिला को तीन यूनिट खून चढ़ाया गया, जिससे उसकी हालत में सुधार हुआ। भारती कुशवाहा ने अस्पताल स्टाफ का आभार जताया।

कन्नौद में निजी स्कूलों का विरोध प्रदर्शन

कन्नौद में निजी स्कूलों की मान्यता के नए नियमों के विरोध में 100 से अधिक स्कूल बंद रहे। स्कूल संचालकों ने एफडी और रजिस्टर्ड किरायानामा की अनिवार्यता का विरोध करते हुए एसडीएम कार्यालय तक रैली निकाली। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर नियमों में बदलाव की मांग की गई। अब देखना होगा कि सरकार इस पर क्या कदम उठाती है।

सिंगरौली में बीके रेखा बहन ने दी निस्वार्थ प्रेम और भक्ति की सीख

सिंगरौली में ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में बीके रेखा बहन ने निस्वार्थ प्रेम और भक्ति का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि घमंड और अहंकार विनाश की ओर ले जाते हैं, जबकि सच्चे प्रेम से जीवन सफल होता है। रामकुमार गुप्ता ने लोगों से मधुर वाणी और प्रेमपूर्वक संबंध बनाने की अपील की। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम

प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इंदौर, ग्वालियर समेत चार संभागों में बारिश की संभावना जताई गई है। कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे, जिससे ठंड में थोड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में हवाओं का रुख दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है। प्रदेश में सबसे कम तापमान खजुराहो में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक ठंड और बारिश के मिश्रित असर की संभावना जताई है।

MORE NEWS>>>आज की टॉप 5 खबरे

Share This Article
Leave a comment