काठमांडू। Nepal के Gorkha जिले में रविवार तड़के Budhi Gandaki नदी में आई Flash Flood ने भारी तबाही मचाई है। नदी के उफान से 35 से 40 घर बह गए, कई पुल टूट गए और 5 लोग लापता बताए जा रहे हैं। हालांकि, अब तक किसी मौत की पुष्टि नहीं हुई है।
Gorkha के Chief District Officer Dharmendra Kumar Mishra के मुताबिक उन्हें तड़के 4:35 बजे बड़ी बाढ़ की सूचना मिली। नदी का जलस्तर सुबह करीब 4 बजे से ही तेज़ी से बढ़ रहा था। Nepal की National Disaster Risk Reduction and Management Authority (NDRRMA) ने सुबह 6:40 बजे SMS Alert जारी कर नदी किनारे बसे लोगों को ऊंची जगहों पर जाने की चेतावनी दी थी।
Nepal Flood: 35-40 घर बहे, पुल टूटे
Kathmandu Post के मुताबिक Chumnubri Rural Municipality के Jagat Bagar, Salleri और Ghattikhola में 35 से 40 घर बाढ़ में बह गए। Nyakchet-Sirdibas और Machhakhola-Kerauja को जोड़ने वाले झूला पुल भी टूट गए। Soti का मोटर योग्य लोहे का पुल और Gorkha-Dhading को जोड़ने वाला Aarughat पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया।
Salleri में निर्माणाधीन 341-Megawatt Budhi Gandaki Hydropower Project का Construction Camp और उपकरण भी बाढ़ में बह गए। Machhakhola में कई घर डूब गए, जबकि Salleri के Dharche-3 में 20 से 22 घरों पर खतरा मंडरा रहा है।
5 लापता, Army ने 6 को बचाया
Chumchet में Ungilung नदी किनारे एक शेड में रह रहे 5 लोग लापता बताए जा रहे हैं। Sirdibas से Chumling की ओर जा रहे 4-5 चरवाहों से भी संपर्क टूट गया है। Nepali Army ने Jagat से 6 लोगों को Helicopter से सुरक्षित निकाला है। Army की टीमें हवाई और जमीनी दोनों मोर्चों पर Search and Rescue Operation चला रही हैं।
बाढ़ की वजह Landslide मानी जा रही है। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक Siuribas के ऊपर Landslide से नदी का बहाव रुक गया था और बांध टूटने से अचानक बाढ़ आई। NDRRMA के मुताबिक जलस्तर सुबह 6:30 बजे 3.66 Meter से बढ़कर 8:40 बजे 8.43 Meter हो गया, जबकि खतरे का निशान 5 Meter है। बाढ़ ने मापन केंद्र को भी बहा दिया, इसलिए आगे का आंकड़ा नहीं मिल सका। Satellite Images से भी नदी के बंधने और टूटने का अनुमान लगाया गया है, लेकिन तकनीकी जांच जारी है।
Chumling और Lokpa जैसी नदी किनारे बस्तियों के लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है। Home Minister Sudan Gurung ने भी पुलों के नुकसान की जानकारी दी है।
यह भी पढ़ें: Nepal Flood Update: 21 भारतीय सुरक्षित निकले
