Follow Dainik Rajeev Times

Oregon School Shooting: 3 बच्चों समेत 4 की मौत

Dainik R Times
3 Min Read

वॉशिंगटन। अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी राज्य ओरेगन में गुरुवार को एक elementary school में हुई फायरिंग में तीन बच्चों और एक शिक्षक की मौत हो गई। हमलावर को भी मौके पर ही ढेर कर दिया गया। यह घटना बेंड शहर के सिल्वर रेल elementary school में हुई, जहां 400 से 450 बच्चे पढ़ते हैं।

पुलिस के मुताबिक, पहले एक कार में गोली चलने की सूचना मिली। इसके कुछ ही मिनट बाद कई आपातकालीन कॉल आए कि हमलावर school के अंदर घुसकर फायरिंग कर रहा है। पुलिस को स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 1 बजे सूचना मिली और अधिकारी महज दो-तीन मिनट में मौके पर पहुंच गए। वहां पहुंचते ही रेडियो पर खबर आई कि हमलावर को गोली मार दी गई है।

बेंड पुलिस विभाग के प्रवक्ता शीला मिलर ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हमलावर को किसने गोली मारी — संभवतः वह एक राहगीर था। बाद में पुलिस ने कहा कि हमलावर की पहचान 16 वर्षीय स्थानीय लड़के के रूप में हुई है।

“पीड़ितों में बच्चे भी हैं”

पुलिस ने आधिकारिक बयान में कहा कि “पीड़ितों में बच्चे भी हैं” और कम से कम दो लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, CNN और CBS News ने कानून-प्रवर्तन सूत्रों के हवाले से बताया कि मारे गए लोगों में तीन बच्चे और एक शिक्षक शामिल हैं। हालांकि, पुलिस ने इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

घटना के बाद school को लॉकडाउन कर दिया गया और छात्रों को बसों से दूसरी जगह ले जाकर परिजनों से मिलाया गया। बेंड-ला पाइन स्कूल जिला के अधीक्षक स्टीवन कुक ने कहा, “हम इस बर्बर त्रासदी से स्तब्ध और दुखी हैं।”

FBI की पोर्टलैंड टीम स्थानीय पुलिस की जांच में मदद कर रही है। FBI निदेशक काश पटेल ने सोशल मीडिया पर कहा कि जरूरत के हर संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। स्कूल फायरिंग की घटनाएं अमेरिका में बार-बार बहस का विषय बनती रही हैं, और इस घटना ने एक बार फिर बंदूक नियंत्रण पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्रोत: मातृभूमि

Share This Article