प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़

DR Times
3 Min Read
Maha Kumbh 2025

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के दौरान, मौनी अमावस्या के अवसर पर, बुधवार तड़के लगभग 1:30 बजे संगम तट पर भगदड़ मच गई। इस घटना में 30 लोगों की मृत्यु हुई हैं, जबकि 60 से अधिक लोग घायल हुए हैं। संगम तट पर हालात बिगड़ने के बाद अखाड़ों ने अमृत स्नान रद्द कर दिया। घायलों को अस्पताल भेजा गया। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की एंट्री रोक दी है।

Maha Kumbh 2025

घटना के तुरंत बाद, घायलों को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया। प्रशासन ने संगम नोज क्षेत्र में आम जनता की प्रवेश पर रोक लगा दी है और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए NSG कमांडो ने मोर्चा संभाल लिया है। इसके अतिरिक्त, शहर की सीमाओं पर भी श्रद्धालुओं के आगमन को नियंत्रित करने के लिए सख्त उपाय किए गए हैं।

Maha Kumbh 2025

बैरियर टूटने के कारण मची भगदड़

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संगम मार्गों पर कुछ बैरियर टूटने के कारण यह भगदड़ मची। हालांकि, प्रशासन ने अभी तक मृतकों और घायलों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि नहीं की है। मौनी अमावस्या के अवसर पर संगम घाटों पर 8 से 10 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान करने की उम्मीद थी। इस घटना के बाद, सभी अखाड़ों के शाही स्नान को रद्द कर दिया गया है।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि, वे धैर्य बनाए रखें और अनावश्यक रूप से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। महाकुंभ 2025 के लिए प्रयागराज में व्यापक तैयारियां की गई थीं, जिसमें 450 मिलियन से अधिक लोगों के आने की उम्मीद थी। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं।

Maha Kumbh 2025

संतों ने अमृत स्नान किया रद्द

संगम तट पर भगदड़ मचने के बाद संतों ने अमृत स्नान को रद्द करने का फैसला लिया। तड़के शिविरों से निकले संत वापस लौट गए। हालात अब धीरे-धीरे नियंत्रण में आ रहे हैं। अखाड़ों के लिए बने रास्ते आम श्रद्धालुओं के लिए खोले गए हैं। प्रशासन ने स्थिति को काबू में लाने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की है।

भगदड़ पर मोदी चिंतित योगी से चर्चा

महाकुंभ में भगदड़ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की और तुरंत राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए। प्रशासन अब भीड़ नियंत्रण और घायलों की मदद पर ध्यान दे रहा है। मेला क्षेत्र में स्थिति सामान्य करने के प्रयास जारी हैं। मृतकों को 25-25 लाख का मुआवजा देगी प्रदेश सरकार।

Maha Kumbh 2025

MORE NEWS>>>आज की टॉप 5 खबरे

Share This Article
Leave a comment