गणतंत्र दिवस पर इंदौर में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम

DR Times
3 Min Read
Republic Day 2025

Republic Day 2025: इंदौर ने 26 जनवरी 2025 को पूरे जोश और गर्व के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। शहरभर में विभिन्न स्थानों पर समारोह आयोजित किए गए, जिनमें नगर निगम, कलेक्टर कार्यालय और पुलिस कमिश्नर कार्यालय प्रमुख रहे। वही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेहरू स्टेडियम में ध्वजारोहण किया।

Republic Day 2025
Republic Day 2025

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के नेहरू स्टेडियम में मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड की सलामी ली और स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “बाबा साहेब अंबेडकर ने जो संविधान हमें दिया है, वह भारत के लोकतंत्र की रीढ़ है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

इंदौर की स्वच्छता और विकास ने पूरे देश के लिए मिसाल कायम की है। हमारी सरकार 2050 तक के इंदौर के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।” उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया और जनता को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
एक्स आयोजन के और बाइट

इंदौर कलेक्टर कार्यालय में ध्वजारोहण

इंदौर कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर आशीष सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और सभी को संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने का आह्वान किया।

नगर निगम में महापौर ने फहराया तिरंगा

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नगर निगम परिसर में ध्वजारोहण कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर इंदौर की स्वच्छता और विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

पुलिस कमिश्नर कार्यालय में कार्यक्रम

पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने कार्यालय में ध्वजारोहण किया और गणतंत्र दिवस के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने शहर की सुरक्षा और जनता की सेवा के प्रति पुलिस विभाग की तत्परता को रेखांकित किया।

युवा सेवा समिति की देशभक्ति वाहन यात्रा

युवा सेवा समिति ने इंदौर में देशभक्ति भावना को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष वाहन यात्रा का आयोजन किया। विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों ने इसमें भाग लिया और देशभक्ति गीत गाए।

MORE NEWS>>>आज की टॉप 5 खबरे

Share This Article
Leave a comment