19 राज्यों में घना कोहरा, दिल्ली में 26 ट्रेनें लेट, राजस्थान-यूपी में सुबह का तापमान 6º तक पहुंचा

DR Times
2 Min Read

देश के 19 राज्यों में मंगलवार सुबह से घना कोहरा छाया रहा। भोपाल, अजमेर, बीकानेर, लखनऊ, वाराणसी, बहराइच, बरेली, पटियाला और देहरादून में विजिबिलिटी जीरो रिकॉर्ड की गई। दिल्ली में 26 ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर नहीं चल पाईं। वहीं, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में आज सुबह तापमान 6º तक पहुंचा।

Weather Update
Weather Update

IMD के मुताबिक, आज भी देश के उत्तरी राज्यों और उत्तरी राजस्थान के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6º-9º सेल्सियस के बीच बना रहेगा। वहीं, दिल्ली, दक्षिण राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में 10º-12º डिग्री सेल्सियस तापमान के पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने 5 से 11 जनवरी के बीच रात और दिन के तापमान में गिरावट होने की भी संभावना जताई है। जिसके कारण उत्तर भारत के कुछ राज्यों में शीत लहर चल सकती है।

Weather Update
Weather Update

आगे कैसा रहेगा मौसम ?

प्राइवेट वेदर एजेंसी स्काईमेट और मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में कोहरे की मौजूदा स्थिति बनी रहेगी। वहींं, दक्षिणी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश हो सकती है।

लक्षद्वीप में बारिश की संभावना –

मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर में बढ़ने की संभावना जताई जा रही हैं। जिसके चलते अगले 2 दिन लक्षद्वीप में भारी बारिश होने की आशंका जताई जा रही है।

Weather Update
Weather Update

MORE NEWS>>>इंदौर में ट्रक-बस ड्राइवरो की हड़ताल, हिट एंड रन कानून के विरोध में उतरे, 1500 से ज्यादा यात्री बसें बंद

Share This Article
Leave a comment