क्यों 16 दिसंबर को मनाया जाता है विजय दिवस

dainik rajeev
Vijay Diwas

Vijay Diwas: आज भारत में विजय दिवस मनाया जा रहा है। यह 1971 की लड़ाई में पाकिस्तान पर भारतीय सेनाओं की जीत का प्रतीक है। इस जीत ने दुनिया का नक्शा बदल दिया था। बांग्लादेश के रूप में एक नया देश बना। इसके साथ ही बांग्लादेश के लोगों पर पाकिस्तान की क्रूरता का अंत हुआ था। मात्र 13 दिनों में भारतीय सेनाओं ने लड़ाई जीत ली थी। पाकिस्तान के 93,000 से अधिक सैनिकों को आत्मसमर्पण करना पड़ा था।

Vijay Diwas
Vijay Diwas

बांग्लादेश 26 मार्च को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। बांग्लादेश की आजादी के लिए नौ महीने तक मुक्ति संग्राम लड़ा गया। भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई शुरू होने पर इसमें निर्णायक मोड़ आया। 16 दिसंबर को ढाका एक आजाद देश की राजधानी के रूप में उभरा। 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तानी सेना के लेफ्टिनेंट जनरल ए.ए.के. नियाजी ने ढाका में आत्मसमर्पण के दस्तावेज पर साइन किए थे। इससे बांग्लादेश का जन्म हुआ।

Lt. General A.A.K. Niazi signed of Surrender Infront Of Lt. General Jagjit Singh Aurora
Lt. General A.A.K. Niazi signed of Surrender Infront Of Lt. General Jagjit Singh Aurora

1971 की लड़ाई ने दक्षिण एशिया को नया रूप दिया था। इससे भारत की सैन्य शक्ति का लोहा दुनिया ने माना। पाकिस्तान को अपना आधा हिस्सा गंवाना पड़ा। इस साल विजय दिवस ऐसे माहौल में मनाया जा रहा है जब भारत और बांग्लादेश के संबंधों में तनाव है। 5 अगस्त 2024 को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों खासकर हिंदुओं के खिलाफ हिंसा बढ़ी है। भारत ने बांग्लादेश से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

Indian Army Capture Dhaka (Bangladesh)

MORE NEWS>>>आज की टॉप 5 खबरे

Vijay Diwas
Vijay Diwas
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *