इंदौर में युवक ने किया आत्मदाह, ससुराल के बाहर पेट्रोल डालकर लगाई आग, इलाज के दौरान नौ दिन बाद मौत

DR Times
2 Min Read

इंदौर में 4 जनवरी को एक युवक ने अपनी पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जिसके नो दिन बाद इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। युवक का आग लगाने का वीडियो भी सामने आया है।

Indore News
Indore News

पुलिस के अनुसार, मामला जूनी इंदौर थाना क्षेत्र का है। जहाँ सुनील लोहानी (35) की शादी 2018 में हुई थी। शादी के बाद पत्नी उससे अलग रह रही थी। वो 4 जनवरी को अपने ससुराल पहुंचा और घर के बाहर खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर उसने आग लगा ली। आसपास के लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की। लोग कपड़े से आग बुझाने लगे। लेकिन जब तक सुनील करीब 80 प्रतिशत जल गया था। जिसके बाद उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मृतक की पत्नी के पाकिस्तानी होने की बात सामने आई है। महिला ने सुनील पर पहले से दहेज प्रताड़ना का केस लगा रखा था। सुनील को पता चला कि, वो पांचवीं शादी करने वाली है और इस पर वो ससुराल गया था। मरने से एक दिन पहले उसने सुसाइड नोट लिखकर वॉट्सएप स्टेटस पर भी लगाया था। मामले में ACP देवेंद्र धुर्वे का कहना है कि – “मामले में जांच चल रही है।”

MORE NEWS>>>शहडोल में सीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक, पुलिस की वर्दी पहनकर सभास्थल में घुसा नशेड़ी युवक, तलाश जारी

Share This Article
Leave a comment