Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

“धर्मा प्रोडक्शन” की फ़िल्म के लिए मुंबई की सुप्रसिद्ध कास्टिंग एजेंसी ‘जोगी फ़िल्म कास्टिंग’ इन्दौर में करेगी ऑडिशनमुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिखायी संवेदनशीलता, काफिला रुकवाकर पीड़िता की सुनी समस्यामप्र के सबसे बड़े बिना कर के विकास बजट पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को मंत्री राकेश शुक्ला ने दिया धन्यवाद……मध्यप्रदेश का धार्मिक मुख्यालय उज्जैन होगाअनाथ आश्रम में हो रहे घोर अनियमितताओं और गंभीर आरोपों की जांच की मांग: कांग्रेस महासचिव राकेश सिंह यादव ने उठाए कई सवालGolden Temple में लगे खालिस्तानी नारे.इंदौर में नोटा के नंबर 1 आने पर कांग्रेस ने केक काटकर मनाया जश्न .सलमान खान पर हमले की नाकाम साजिश.कीर्तन कर पहुंचे वोट डालने.सेना के जवानों ने डाला वोट.

MP Board : पेपर लीक गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, टेलीग्राम ग्रुप के जरिए 600 स्टूडेंट्स से ठगे 3.5 लाख रुपए, दो आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम

MP Board
MP Board

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की परीक्षाओं के पेपर सोशल मीडिया के जरिए बेचने वाले गिरोह का क्राइम ब्रांच ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने शनिवार को गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार भी किया है। आरोपी के टेलीग्राम ग्रुप में बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले 35 हजार स्टूडेंट्स मिले हैं। आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि, उसने अकेले 600 स्टूडेंट्स से करीब साढ़े 3 लाख रुपए ठगे हैं।
इधर, शनिवार को भोपाल में MP बोर्ड के 12वीं का पेपर लीक करने के आरोप में 4 टीचर्स को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इसी गिरोह से जुड़े एक अन्य आरोपी को कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है। जबकि, दो आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जगह-जगह छापे मार रही हैं। पुलिस को अब तक 10-12 टेलीग्राम ग्रुप की जानकारी मिली है, जिनमें पेपर बेचने का गोरखधंधा चल रहा है। आरोपी पिछले 2 साल से इस तरह की ठगी को अंजाम दे रहा था।
MP Board
MP Board
DCP क्राइम ब्रांच अमित कुमार ने बताया कि, मंडीदीप, रायसेन निवासी कौशिक दुबे पिता श्याम कुमार दुबे को गिरफ्तार किया गया है। वह B.Com थर्ड ईयर का स्टूडेंट है। आरोपी ने टेलीग्राम ग्रुप में बोर्ड एग्जाम पेपर का एक लिंक जनरेट कर 600 से 1000 रुपए में स्टूडेंट को बेचा। आरोपी के पास 1 बैंक पासबुक, मोबाइल और 2 सिमकार्ड बरामद हुए हैं।
बता दें, शुक्रवार को 10वीं का अंग्रेजी का पेपर भी लीक हुआ था। इससे पहले 1 मार्च से ही सोशल मीडिया पर लगातार बोर्ड की परीक्षाओं के पर्चे लीक किए जा रहे हैं। हालांकि, इस मामले में बोर्ड ने 4 मार्च को पुलिस कमिश्नर भोपाल को शिकायत की थी। जिसके बाद यह कार्यवाही की गयी हैं।
MP Board
MP Board
वारदात का तरीका –
आरोपी ने टेलीग्राम पर माध्यमिक शिक्षा मंडल के मोनो का उपयोग कर फर्जी ग्रुप बनाया। इसके बाद 10वीं, 12वीं के प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के नाम पर वह पैसा लेता और स्टूडेंट को पेपर उपलब्ध कराता था। उसने पूछताछ में बताया कि, वह पेपर टेलीग्राम ग्रुप MP BOARD HELP से प्राप्त करता था।
कब-कब सोशल मीडिया पर सामने आए पर्चे –
1 मार्च को हुआ 10वीं का पहला पेपर एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर सामने आ गया था।
11 मार्च को 10वीं का गणित का पेपर ठीक 21 मिनट पहले सोशल मीडिया पर आया।
14 मार्च को 10वीं का संस्कृत का पर्चा भी 50 मिनट पहले ही सोशल मीडिया पर आ चुका था।
MP Board
MP Board
पेपर लीक कांड में चार शिक्षक गिरफ्तार –
इधर, शनिवार को भोपाल में छापेमारी में MP बोर्ड की 12वीं की केमिस्ट्री पेपर लीक करने के आरोप में 4 टीचर्स को गिरफ्तार किया गया है। विद्यासागर स्कूल में परीक्षा में ड्यूटी कर रहे इन चारों शिक्षकों ने परीक्षा हॉल से पेपर की फोटो खींचकर वायरल किया था।
जानकारी के मुताबिक, स्कूल के लेक्चरर पवन सिंह, विश्वनाथ सिंह, महिला सुप्रिटेंडेंट और सहायक सुप्रिटेंडेंट को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने बताया कि, “छात्रों को नकल कराने के मकसद से उन्होंने पेपर का फोटो खींचकर वायरल किया था।”

Leave a Comment