इंदौर में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर ने पदभार ग्रहण किया। आते ही अपने तूफानी अंदाज में उन्होंने कहा कि, इंदौर में धोखाधड़ी के अपराध ज्यादा हैं। इस पर लगाम लगाएंगे। गुंडे-बदमाशों पर कार्रवाई जारी रहेगी। ड्रग और ट्रैफिक बड़ी समस्या है। इस पर भी ठोस काम किया जाएगा।
![Indore Police Commissionerate](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/03/Indore-Police-Commissionerate.jpg)
नशे के खिलाफ मुहिम चलाएंगे और शहर में अच्छा ट्रैफिक सिस्टम शुरू करेंगे। मकरंद देउस्कर 1997 बैच के IPS अधिकारी हैं। अभी उनकी 10 साल की सेवा अवधि बची हुई है। इससे पहले वे भोपाल में पुलिस कमिश्नर थे। वे मुख्यमंत्री कार्यालय में OSD के पद पर भी रह चुके हैं। इंदौर आने से पहले देउस्कर केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जाना चाहते थे। जिसके लिए उन्होंने पुलिस मुख्यालय को प्रस्ताव भेजकर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने की इच्छा भी जताई थी। लेकिन इंदौर में बिगड़ते हालातो को देखते हुए उनका ट्रांसफर यहाँ कर दिया गया।
![Indore Live Updates](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/03/jai-shri-mahakal-hindi-2022-20221010123008-500x500_1679472770-300x300.jpg)