Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर राजकुमार राव ने दिया जवाब.खुले हुए नलकूप/बोरवेल की सूचना देने वाले को मिलेगी 10 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशिरोहित ने छह टीमों से ज्यादा छक्के उड़ाए, पोलार्ड को भी पीछे छोड़ापतंजलि को झटका : योग से कमाए पैसों पर देना होगा टैक्सपुलिस से पंगा लेना मत, नहीं तो यहीं चौराहे पर पटक-पटक कर मारूंगाआज पहले चरण का मतदान,कई दिग्गजों की साख दांव परजम्मू-कश्मीर में एवलांच का रेड अलर्ट, कई इलाको में बर्फबारी से माइनस 10 डिग्री पहुंचा तापमान, UP-बिहार में बारिश ने ठंड बढ़ाईकेजरीवाल के PS के घर ED की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में AAP के 10 ठिकानों पर पहुंची टीमब्लू साड़ी में श्वेता लगीं काफी स्टनिंग, एक्ट्रेस के कातिलाना अवतार पर 1 लाख से भी ज्यादा यूजर्स ने किया लाइकभारत में 718 Snow Leopard, अकेले लद्दाख में रहते हैं 477 हिम तेंदुए, WII की नई रिपोर्ट जारी

BJP ने 4 राज्यों में बदले पार्टी अध्यक्ष, राजस्थान में चुनाव को देखते हुए CP जोशी बने अध्यक्ष, बिहार में सम्राट चौधरी संभालेंगे कमान

Bhartiya Janta Party
Bhartiya Janta Party

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को पार्टी के भीतर बड़े बदलाव करते हुए 4 राज्यों के अध्यक्षो को बदला दिया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान की कमान सीपी जोशी को सौंपी है। वहीँ, ओडिशा में मनमोहन सामल, दिल्ली में वीरेंद्र सचदेव और बिहार में सम्राट चौधरी को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजस्थान में इस साल यानी 2023 में विधानसभा के चुनाव होना है। वहीँ, दिल्ली और बिहार में 2025 और ओडिशा में 2024 में विधानसभा के चुनाव होंगे।
Virendra Sachdeva
Virendra Sachdeva
ढाई महीने बाद मिला दिल्ली को स्थायी अध्यक्ष –
BJP ने ढाई महीने से ज्यादा के इंतजार के बाद राजधानी दिल्ली के अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। पार्टी ने कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को स्थायी अध्यक्ष बनाया है। नगर निगम चुनाव में हार के बाद आदेश गुप्ता ने जिम्मेदारी लेते हुए अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वीरेंद्र सचदेवा को पार्टी हाईकमान ने दिल्ली BJP का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था।
CP Joshi
CP Joshi
राजस्थान में BJP ने विधानसभा चुनाव से ठीक 8 महीने पहले राजस्थान संगठन में बड़ा बदलाव कर सतीश पूनिया की जगह चित्तौड़गढ़ से सांसद सीपी जोशी को BJP का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। चंद्र प्रकाश जोशी चित्तौड़गढ़ से 2 बार लोकसभा पहुंचे हैं। वह पहले 2014 में फिर 2019 में इस सीट से चुनाव जीते। जोशी भाजपा के यूथ विंग, भाजयुमो के प्रदेश प्रेसिडेंट भी हैं।
Samrat Chowdhary
Samrat Chowdhary
वहीँ, बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी होंगे। जेपी नड्‌डा ने उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने लेटर जारी कर इसकी जानकारी दी है। सम्राट चौधरी कुशवाहा समाज से आते हैं और बिहार सरकार में 3 बार मंत्री भी रह चुके हैं। इनके और इनके पिता पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी की बिहार में काफी राजनीतिक पैठ मानी जाती है। सम्राट चौधरी उस समय विवादों में आए थे, जब लालू यादव की कैबिनेट में सबसे कम उम्र के मंत्री बन गए थे। फिर लंबे बवाल के बाद उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
Manmohan Samal
Manmohan Samal
उधर, उत्तरभारत के ओडिशा में मनमोहन सामल को राज्य का नया पार्टी अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी प्रेसिडेंट के तौर पर मोहंती का 3 साल का टर्म इस साल 16 जनवरी को पूरा हो गया था। नया अध्यक्ष न चुने जाने के कारण वे अब तक पार्टी प्रेसिडेंट की काम संभाल रहे थे। समल को उनकी संगठनात्मक ताकत और अनुभव के चलते प्रेसिडेंट पद के लिए चुना गया है। पूर्व मंत्री होने के साथ वे तब भी राज्य में यूनिट प्रेसिडेंट रहे हैं, जब BJP और बीजू जनता दल की गठबंधन वाली सरकार थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *