Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

“धर्मा प्रोडक्शन” की फ़िल्म के लिए मुंबई की सुप्रसिद्ध कास्टिंग एजेंसी ‘जोगी फ़िल्म कास्टिंग’ इन्दौर में करेगी ऑडिशनमुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिखायी संवेदनशीलता, काफिला रुकवाकर पीड़िता की सुनी समस्यामप्र के सबसे बड़े बिना कर के विकास बजट पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को मंत्री राकेश शुक्ला ने दिया धन्यवाद……मध्यप्रदेश का धार्मिक मुख्यालय उज्जैन होगाअनाथ आश्रम में हो रहे घोर अनियमितताओं और गंभीर आरोपों की जांच की मांग: कांग्रेस महासचिव राकेश सिंह यादव ने उठाए कई सवालGolden Temple में लगे खालिस्तानी नारे.इंदौर में नोटा के नंबर 1 आने पर कांग्रेस ने केक काटकर मनाया जश्न .सलमान खान पर हमले की नाकाम साजिश.कीर्तन कर पहुंचे वोट डालने.सेना के जवानों ने डाला वोट.

12 वेन्यू, 2 ग्रुप और 18 डबल हेडर मैच, जानिए IPL 2023 में क्या होगा खास, इस बार टीमें 7 मैच अपने और 7 मैच विरोधी टीम के घर खेलेंगी

IPL 2023
IPL 2023

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

इंडियन प्रीमियर लीग – 2023 के शेड्यूल का ऐलान हो चूका है। 31 मार्च 2023 से IPL का 16 वां सीजन शुरू हो रहा है जो 28 मई 2023 तक चलेगा। इस बार अहमदाबाद में ही IPL का पहला और आखिरी मैच खेला जाना है। कोरोना काल के बाद यह पहली बार होगा जब पूरे देश में IPL के मैच खेले जाएंगे और स्टेडियम फैन्स से खचाखच भरे होंगे।
IPL 2023 Schedule
IPL 2023 Schedule
IPL 2023 के शेड्यूल में इस बार कई बातें नई हैं, कुछ वेन्यू को जोड़ा गया है। जबकि टीमों को अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। IPL 2023 में कुल 70 लीग मैच खेले जाने हैं, जो 52 दिनों तक चलेंगे। इसके बाद क्वालिफायर का नंबर आएगा और 28 मई को IPL 2023 का चैम्पियन मिलेगा।
IPL 2023 के शेड्यूल की बड़ी बातें जानें –
IPL 2023 में टीमें एक बार फिर होम और अवे गेम के हिसाब से खेलेंगी। IPL का पिछला सीजन मुंबई के आसपास ही खत्म हो गया था, लेकिन इस बार टीमें 7 मैच अपने घर और 7 मैच विरोधी टीम के घर खेलने वाली हैं।
IPL 2023 में कुल 70 लीग मैच होंगे, जो 52 दिन तक चलेंगे। IPL के लीग मैच 12 अलग-अलग वेन्यू पर आयोजित किए जाएंगे। इस बार नॉर्थ-ईस्ट की भी एंट्री IPL में हुई है।
IPL 2023 16वां सीजन है, इसकी शुरुआत 31 मार्च को गुजरात टाइटन्स (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मैच के साथ होगी। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस बार IPL 2023 में कुल 18 डबल हेडर मैच खेले जाने हैं, पहला डबल हेडर 1 अप्रैल को खेला जाएगा। इस दिन पंजाब किंग्स (PBKS) कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) मोहाली में, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) लखनऊ में आमने-सामने होंगी। IPL 2023 में दोपहर के मैच 3.30 बजे और शाम के मैच 7.30 बजे शुरू होंगे।
राजस्थान रॉयल्स (RR) इस बार अपने शुरुआती दो होम मैच गुवाहाटी में खेलेगी, साथ ही पंजाब किंग्स (PBKS) अपने आखिरी दो होम मैच धर्मशाला में खेलेगी। इस बार इन दो नए वेन्यू की एंट्री हुई है।
IPL 2023 का फाइनल 28 मई, 2023 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। क्वालिफायर्स का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा हैं। IPL 2023 के मुकाबले कुल 12 स्थानों पर खेले जाएंगे। इस बार गुवाहाटी, धर्मशाला को भी IPL मैच आयोजित करने का मौका मिल रहा है। इस बार अहमदाबाद, मोहाली, लखनऊ, हैदाराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता, जयपुर, मुंबई, गुवाहाटी, धर्मशाला के स्टेडियम पर यह मुकाबले खेले जाएंगे।

Leave a Comment