छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, 22 मार्च को गौरेला के पतेराटोला में रहने वाली 35 वर्षीय महिला शराब के नशे में धुत घर के बाहर बेसुध पड़ी हुई थी। दोपहर का वक्त था, इसलिए पति मजदूरी के लिए गया हुआ था। इसी दौरान वहीं का रहने वाला राजकुमार पनिका (35 वर्ष) और उसका दोस्त राकेश पनिका (30 वर्ष) वहां से गुजर रहे थे।
![Rape in Cg](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/03/3-5.jpg)
दोनों आरोपियों ने जब महिला को शराब के नशे में बेसुध देखा। तो उनकी नीयत बिगड़ गई और उन दोनों ने महिला को उठाकर उसके घर के अंदर ले गए। इसके बाद महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म कि वारदात को अंजाम दिया। महिला बहुत अधिक नशे में थी। दोनों आरोपी भी वारदात के समय नशे में थे। घटना को अंजाम देकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
![Accused Rajkumar Panika (35) and Rakesh Panika (30)](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/03/2-11.jpg)