Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

“धर्मा प्रोडक्शन” की फ़िल्म के लिए मुंबई की सुप्रसिद्ध कास्टिंग एजेंसी ‘जोगी फ़िल्म कास्टिंग’ इन्दौर में करेगी ऑडिशनमुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिखायी संवेदनशीलता, काफिला रुकवाकर पीड़िता की सुनी समस्यामप्र के सबसे बड़े बिना कर के विकास बजट पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को मंत्री राकेश शुक्ला ने दिया धन्यवाद……मध्यप्रदेश का धार्मिक मुख्यालय उज्जैन होगाअनाथ आश्रम में हो रहे घोर अनियमितताओं और गंभीर आरोपों की जांच की मांग: कांग्रेस महासचिव राकेश सिंह यादव ने उठाए कई सवालGolden Temple में लगे खालिस्तानी नारे.इंदौर में नोटा के नंबर 1 आने पर कांग्रेस ने केक काटकर मनाया जश्न .सलमान खान पर हमले की नाकाम साजिश.कीर्तन कर पहुंचे वोट डालने.सेना के जवानों ने डाला वोट.

IPL का बड़ा ‘बैड लक’ है ओपनिंग मैच, धोनी और पंड्या के फेवर में नहीं हैं पिछले आंकड़े, लिस्ट में देखिये क्या हुआ पिछेल 15 सीजन में

CSK vs GT
CSK vs GT

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 16 वें सीजन का आगाज 31 मार्च को होने जा रहा है। जिसका पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटन्स (GT) को महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ खेलना है। गुजरात टीम की कप्तानी हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के हाथों में है।
GT vs CSK
GT vs CSK
नई टीम गुजरात का यह दूसरा सीजन है। उसने अपने पहले ही सीजन 2022 में खिताब जीता था। मगर IPL 2023 के आगाज से ठीक पहले धोनी और पंड्या के लिए कुछ अलर्ट करने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। बता दें कि, 2008 से अब तक IPL के 15 सीजन खेले जा चुके हैं। इनमें सिर्फ 5 बार ही ओपनिंग मैच खेलने वाली (हार या जीत) दोनों टीमों में से कोई एक चैम्पियन बनी है। इसमें भी मात्र तीन बार वही टीम चैम्पियन बनी है, जिसने ओपनिंग मैच जीता हो।
जबकि सिर्फ 2 बार ही IPL का ओपनिंग मैच हारने वाली टीम उस सीजन में चैम्पियन बनी है। ऐसे में यह आंकड़े धोनी और पंड्या के फेवर में बहुत ही कम जाते नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि, धोनी और पंड्या को इस बार ज्यादा सतर्क रहने की जरुरत होगी, क्योंकि उन्हें ही मौजूदा सीजन का पहला मैच खेलना है।
IPL ओपनिंग मैच और विनर के आंकड़े –
– सिर्फ 5 बार (2011, 2014, 2015, 2018, 2020) पहला मैच खेलने वाली टीम चैम्पियन बनी
– सिर्फ 3 बार (2011, 2014, 2018) पहला मैच जीतने वाली टीम चैम्पियन बनी
– सिर्फ 2 बार (2015, 2020) पहला मैच हारने वाली टीम चैम्पियन बनी, दोनों बार ये कारनामा मुंबई टीम ने किया है।
अब तक IPL के सभी 15 सीजन और विनर – 
IPL सीजन
विनर
रनरअप
ओपनिंग मैच
2008
राजस्थान रॉयल्स
चेन्नई सुपर किंग्स
केकेआर ने आरसीबी को 140 रनों से हराया
2009
डेक्कन चार्जर्स
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
मुंबई ने चेन्नई को 19 रनों से हराया
2010
चेन्नई सुपर किंग्स
मुंबई इंडियंस
केकेआर ने हैदराबाद को 11 रनों से हराया
2011
चेन्नई सुपर किंग्स
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुर
चेन्नई ने केकेआर को 2 रन से हराया
2012
कोलकाता नाइट राइडर्स
चेन्नई सुपर किंग्स
मुंबई ने चेन्नई को 8 विकेट से हराया
2013
मुंबई इंडियंस
चेन्नई सुपर किंग्स
केकेआर ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया
2014
कोलकाता नाइट राइडर्स
किंग्स इलेवन पंजाब
केकेआर ने मुंबई को 41 रनों से हराया
2015
मुंबई इंडियंस
चेन्नई सुपर किंग्स
केकेआर ने मुंबई को 7 विकेट से हराया
2016
सनराइजर्स हैदराबाद
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
पुणे ने मुंबई को 9 विकेट से हराया
2017
मुंबई इंडियंस
पुणे सुपर जायंट्स
हैदराबाद ने आरसीबी को 35 रनों से हराया
2018
चेन्नई सुपर किंग्स
सनराइजर्स हैदराबाद
चेन्नई ने मुंबई को 1 विकेट से हराया
2019
मुंबई इंडियंस
चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई ने आरसीबी को 7 विकेट से हराया
2020
मुंबई इंडियंस
दिल्ली कैपिटल्स
चेन्नई ने मुंबई को 5 विकेट से हराया
2021
चेन्नई सुपर किंग्स
कोलकाता नाइट राइडर्स
आरसीबी ने मुंबई को 2 विकेट से हराया
2022
गुजरात टाइटन्स
राजस्थान रॉयल्स
केकेआर ने चेन्नई को 6 विकेट से हराया
सबसे ज्यादा मुंबई ने 5 बार खिताब जीता –
IPL इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा खिताब जीतने का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस (MI) (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) के नाम है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में मुंबई ने ये सभी खिताब जीते हैं। इसके अलावा धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने दूसरे सबसे ज्यादा 4 बार (2010, 2011, 2018, 2021) खिताब जीते है।
वहीँ, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) दो बार (2012, 2014) चैम्पियन बनी। जबकि हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने भी दो बार (डेक्कन चार्जर्स 2009, सनराइजर्स हैदराबाद 2016) खिताब जीता है। इन तीनों टीमों के अलावा राजस्थान रॉयल्स (2008) और गुजरात टाइटन्स (2022) ने 1-1 बार खिताब जीता है।
ये टीमें आज तक नहीं जीत सकीं खिताब –
जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), दिल्ली कैपिटल्स (DC), पंजाब किंग्स (PBKS) ऐसी फ्रेंचाइजी हैं, जो IPL के शुरुआत से ही बनी हुई हैं, लेकिन अब तक एक भी बार खिताब नहीं जीत सकीं हैं। बीच में पुणे वॉरियर्स, गुजरात लायंस, कोच्चि टस्कर्स जैसी टीमें भी आईं, लेकिन वो भी चैम्पियन नहीं बन सकीं। पिछले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) भी नई टीम के रूप में शामिल हुई, जो अब भी बरकरार है।

Leave a Comment