Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर राजकुमार राव ने दिया जवाब.खुले हुए नलकूप/बोरवेल की सूचना देने वाले को मिलेगी 10 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशिरोहित ने छह टीमों से ज्यादा छक्के उड़ाए, पोलार्ड को भी पीछे छोड़ापतंजलि को झटका : योग से कमाए पैसों पर देना होगा टैक्सपुलिस से पंगा लेना मत, नहीं तो यहीं चौराहे पर पटक-पटक कर मारूंगाआज पहले चरण का मतदान,कई दिग्गजों की साख दांव परजम्मू-कश्मीर में एवलांच का रेड अलर्ट, कई इलाको में बर्फबारी से माइनस 10 डिग्री पहुंचा तापमान, UP-बिहार में बारिश ने ठंड बढ़ाईकेजरीवाल के PS के घर ED की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में AAP के 10 ठिकानों पर पहुंची टीमब्लू साड़ी में श्वेता लगीं काफी स्टनिंग, एक्ट्रेस के कातिलाना अवतार पर 1 लाख से भी ज्यादा यूजर्स ने किया लाइकभारत में 718 Snow Leopard, अकेले लद्दाख में रहते हैं 477 हिम तेंदुए, WII की नई रिपोर्ट जारी

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या, बनारस के होटल में लगाई फांसी, एक्ट्रेस के आत्मघाती कदम से भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक

Akanksha Dubey
Akanksha Dubey

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) ने बनारस के एक होटल में आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि, सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में मॉडल और एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली।
Akanksha Dubey
Akanksha Dubey
आज के दिन यानी 26 मार्च को ही भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ उनका नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का नाम ‘आरा कभी हारा नहीं’ है. फैन्स के लिए विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि, जिस आकांक्षा को उन्होंने आज नए गाने में देखा है, वो अब इस दुनिया में नहीं हैं। एक्ट्रेस ने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। इस खबर के आने के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक पसर गया है, सभी सितारों को इस खबर से बड़ा झटका लगा है।
Akanksha Dubey
Akanksha Dubey
आकांक्षा को बचपन से था एक्टिंग का शौक –
मॉडल आकांक्षा दुबे 3 साल की उम्र में पेरेंट्स के साथ मुंबई शिफ्ट हुई थीं। उनके पेरेंट्स उन्हें IPS अफसर बनाना चाहते थे, लेकिन उनका मन डांस और एक्टिंग में था। बचपन से ही उन्हें टीवी देखने पसंद था और इसी पैशन को फॉलो करने के बाद वो फिल्मी दुनिया में आई थीं। मुंबई में पढ़ाई करने के बाद आकांक्षा ने अपना करियर फिल्मों में शुरू किया था। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि, उनकी दोस्त पुष्पांजलि पांडे ने इसमें उनकी मदद की थी। आकांक्षा ने ‘वीरों के वीर’ और ‘कसम पैदा करने वाले की 2’ नाम की फिल्मों में काम किया था.
Akanksha Dubey
Akanksha Dubey
डिप्रेशन के चलते छोड़ी थी इंडस्ट्री –
17 साल की उम्र में आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था और यहां उन्होंने डायरेक्टर आशी तिवारी के साथ कुछ फिल्मों में काम किया। हालांकि उन्हें कई बार इंडस्ट्री में रिजेक्शन का सामना भी करना पड़ा था। साल 2018 में आकांक्षा डिप्रेशन में चली गई थीं। इसके बाद उन्होंने फिल्मी पर्दे से दूरी बना ली थी। उनका कहना था कि, “नए आर्टिस्ट को नए जैसा ट्रीट नहीं किया जाता है, इसकी वजह से लोगों का आत्मविश्वास टूटता है।”
Akanksha Dubey
Akanksha Dubey
माँ की बदौलत आई थीं इंडस्ट्री में वापस –
आकांक्षा ने फिल्मों में दोबारा वापसी करने का श्रेय अपनी माँ को दिया था। उन्होंने कहा था कि, “मुश्किल समय में उनकी माँ ने उन्हें सपोर्ट किया।” एक्ट्रेस ने फिल्मों के अलावा कई बढ़िया गानों के म्यूजिक वीडियो में भी काम किया था। साल 2021 में आया एक्ट्रेस का गाना ‘तुम जवान हम लाइका’ ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुआ था। उन्होंने खेसारी लाल यादव के साथ ‘नाच के मालकिनी’ वीडियो में भी काम किया था, उनके ब्लॉकबस्टर हिट गानों में ‘भुअरी’, ‘काशी हिले पटना हिले’, ‘नमरिया कमरिया में खोस देब’ शामिल हैं। आकांक्षा जैसी टैलेंटेड एक्ट्रेस का यूं अचानक चले जाना उनके फैन्स के लिए काफी दुख की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *