Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

“धर्मा प्रोडक्शन” की फ़िल्म के लिए मुंबई की सुप्रसिद्ध कास्टिंग एजेंसी ‘जोगी फ़िल्म कास्टिंग’ इन्दौर में करेगी ऑडिशनमुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिखायी संवेदनशीलता, काफिला रुकवाकर पीड़िता की सुनी समस्यामप्र के सबसे बड़े बिना कर के विकास बजट पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को मंत्री राकेश शुक्ला ने दिया धन्यवाद……मध्यप्रदेश का धार्मिक मुख्यालय उज्जैन होगाअनाथ आश्रम में हो रहे घोर अनियमितताओं और गंभीर आरोपों की जांच की मांग: कांग्रेस महासचिव राकेश सिंह यादव ने उठाए कई सवालGolden Temple में लगे खालिस्तानी नारे.इंदौर में नोटा के नंबर 1 आने पर कांग्रेस ने केक काटकर मनाया जश्न .सलमान खान पर हमले की नाकाम साजिश.कीर्तन कर पहुंचे वोट डालने.सेना के जवानों ने डाला वोट.

सागर में अधनग्न हालत में बिजली कर्मचारियों के पीछे दौड़ी महिला, महिला का VIDEO हुआ वायरल, बिजली विभाग के 2 कर्मचारियों पर कार्यवाही

MP Breaking News
MP Breaking News

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश पर सागर में बिजली विभाग के दो कर्मचारियों को निलंबित कर विभागीय जांच बैठाई गई है। इसके अलावा दो अन्य आउट सोर्स कर्मचारियों को भी नौकरी से हटा दिया गया है। क्यूंकि मामला दलित महिला के साथ अभद्रता का है।
Victim Rekha Ahirwar
Victim Rekha Ahirwar
दरअसल, बहू के नाम पर बिजली बिल बकाया था और आरोपी कर्मचारी सास के घर के सामान की कुर्की कर ले जाने लगे। उस समय महिला नहा रही थी। वह आधे कपड़ों में ही कर्मचारियों के पीछे दौड़ पड़ी और गाड़ी में लोड हो रहे अपने सामान को वापस रखवाया। इसी दौरान किसी ने महिला का VIDEO बनाकर वायरल कर दिया।
घटना सागर जिले के देवरी गांव में शनिवार की है। इन दिनों जिले में बिजली बिल बकायादारों से बिजली कंपनी कुर्की वसूली कर रही है। नोटिस जारी करने के बाद भी बिल जमा नहीं करने वालों के घर पहुंचकर सामान की कुर्की की जा रही है। देवरी के कौशल किशोर वार्ड में बिजली कंपनी के कर्मचारी बकाया बिजली बिल की वसूली करने के लिए पहुंचे थे। यहां रेखा अहिरवार के नाम पर 19 हजार 473 रुपए बिल बकाया है।
MP Breaking News
MP Breaking News
नोटिस जारी करने के बाद भी महिला के बिल जमा नहीं कराने पर कंपनी के कर्मचारी उसकी सास के घर पहुंचे और पलंग समेत दूसरा सामान जब्त कर गाड़ी में रख लिया। सामान की कुर्की होते देख घर में नहा रही महिला आधे कपड़ों में ही बाहर भागी और कर्मचारियों को सामान जब्त करने से रोकने लगी, लेकिन वे नहीं माने और सामान ले जाने लगे। महिला उसी हालत में उनके पीछे दौड़ पड़ी और अंत में वाहन के पास जाकर उसने सामान वापस लिया।
महिला ने बताया कि, उसका बेटा और बहू उसे छोड़कर चले गए हैं। वे अब उसके साथ नहीं रहते हैं। बिजली कनेक्शन बहू रेखा के नाम पर है। बिजली कर्मी दरवाजा खोलकर अंदर घुस गए और बोले- पैसा भरो। सुनने को तैयार नहीं थे। मैं साड़ी लपेटकर सामान वापस लेने के लिए दौड़ी। वहीँ, घटना के बाद ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर ने कहा कि, कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है, इसके साथ ही विभाग के संबंधित सीनियर अधिकारियों को भी नोटिस दिया गया है।
MP Breaking News
MP Breaking News
उधर इस घटना के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोला है। दिग्विजय ने कहा- ‘शिवराज मामा उर्फ मामू को शर्म आनी चाहिए। क्या यह लाडली बहना योजना है?” आपको बता दें कि, दिग्विजय सिंह आज ग्वालियर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने पर कहा – कोई OBC वाला घोटाला करके या रुपए लेकर नहीं भागा है। जितने भी भागे हैं, वे भाजपा नेताओं के निकटतम लोग ही हैं। नरेंद्र मोदी के निकट वाले लोग हैं। यदि राहुल गांधी ने उन्हें चोर कह दिया तो क्या गुनाह किया?

Leave a Comment