Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

“धर्मा प्रोडक्शन” की फ़िल्म के लिए मुंबई की सुप्रसिद्ध कास्टिंग एजेंसी ‘जोगी फ़िल्म कास्टिंग’ इन्दौर में करेगी ऑडिशनमुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिखायी संवेदनशीलता, काफिला रुकवाकर पीड़िता की सुनी समस्यामप्र के सबसे बड़े बिना कर के विकास बजट पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को मंत्री राकेश शुक्ला ने दिया धन्यवाद……मध्यप्रदेश का धार्मिक मुख्यालय उज्जैन होगाअनाथ आश्रम में हो रहे घोर अनियमितताओं और गंभीर आरोपों की जांच की मांग: कांग्रेस महासचिव राकेश सिंह यादव ने उठाए कई सवालGolden Temple में लगे खालिस्तानी नारे.इंदौर में नोटा के नंबर 1 आने पर कांग्रेस ने केक काटकर मनाया जश्न .सलमान खान पर हमले की नाकाम साजिश.कीर्तन कर पहुंचे वोट डालने.सेना के जवानों ने डाला वोट.

बीजापुर में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जवान शहीद, सड़क निर्माण कार्य में ड्यूटी के लिए जा रहे थे, तभी हुआ धमाका, सर्च ऑपरेशन जारी

CG Breaking News
CG Breaking News

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

छतीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में IED की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया है। सुरक्षाबल सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा ड्यूटी के लिए जा रहे थे। उसी दौरान ये घटना घटी है। इस घटना के बाद से इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
CG Breaking News
CG Breaking News
जानकारी के मुताबिक, मामला मिरतुर थाना क्षेत्र का है। जहाँ CAF( छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) कैंप एटेपाल और CAF कैंप तिमेनार के बीच सड़क निर्माण का काम चल रहा है। इसी वजह से सुरक्षा प्रदान करने के लिए तिमेनार कैंप से जवानों की टुकड़ी सोमवार सुबह करीब 8 बजे के आस-पास निकली थी। जवान अभी एटेपाल कैंप से 1 Km दूर पहुंचे थे। इसी दौरान सड़क से लगी टेकरी में IED ब्लास्ट हुआ। जिसकी चपेट में आने से 19वी वाहिनी डी कंपनी तिमेनार के APC विजय यादव(सहायक प्लाटून कमांडर) आ गए।
APC Vijay Yadav
APC Vijay Yadav
घटना में जवान विजय यादव की मौके पर ही मौत हो गई। आस-पास मौजूद जवानों ने इसकी जानकारी तुरंत सीनियर अधिकारियों को दी, जिसके बाद आस-पास के इलाको में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। शव को भी मौके से ले जाया गया और शहीद विजय यादव को मृत्युपरांत भैरमगढ़ थाने में गॉर्ड ऑफ़ ऑनर से सम्मानित किया गया।

Leave a Comment