Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

“धर्मा प्रोडक्शन” की फ़िल्म के लिए मुंबई की सुप्रसिद्ध कास्टिंग एजेंसी ‘जोगी फ़िल्म कास्टिंग’ इन्दौर में करेगी ऑडिशनमुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिखायी संवेदनशीलता, काफिला रुकवाकर पीड़िता की सुनी समस्यामप्र के सबसे बड़े बिना कर के विकास बजट पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को मंत्री राकेश शुक्ला ने दिया धन्यवाद……मध्यप्रदेश का धार्मिक मुख्यालय उज्जैन होगाअनाथ आश्रम में हो रहे घोर अनियमितताओं और गंभीर आरोपों की जांच की मांग: कांग्रेस महासचिव राकेश सिंह यादव ने उठाए कई सवालGolden Temple में लगे खालिस्तानी नारे.इंदौर में नोटा के नंबर 1 आने पर कांग्रेस ने केक काटकर मनाया जश्न .सलमान खान पर हमले की नाकाम साजिश.कीर्तन कर पहुंचे वोट डालने.सेना के जवानों ने डाला वोट.

रोहतक में ससुरालियों के सोने के बाद गहने-नकदी लेकर फुर्र हुई लूटेरी दुल्हन, शादी के बाद दूसरे युवक से करती थी बात, मामले की जाँच में जुटी पुलिस

Rohtak's looter bride
Rohtak's looter bride

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हरियाणा के रोहतक जिले में नई-नवेली दुल्हन आधी रात को गहने व नकदी लेकर फुर्र हो गई। जब ससुराल वालों को सवेरे इसका पता लगा तो उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। महिला सोनीपत की रहने वाली है और करीब 20 दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। जांच में यह भी पता चला कि, वह शादी के बाद वह किसी दूसरे युवक से बात करती थी। युवक के दुल्हन के प्रेमी होने की संभावना जताई जा रही है।
रोहतक की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि, ‘उसकी शादी सोनीपत निवासी एक युवती से 20 दिन पहले हुई थी। जिसके बाद परिवार में खुशियों का माहौल था। अभी रिश्तेदार भी पूरे नहीं गए थे। मगर, इसी बीच रात को उसकी पत्नी घर से आभूषण व करीब 50 हजार रुपए की नकदी लेकर फरार हो गई।’
वारदात उस समय हुई जब पूरा परिवार घर पर सो रहा था। 26 मार्च की सुबह करीब 1-2 बजे उसकी पत्नी घर से चली गई। जो अपने साथ एक सोने की चेन, सोने का मंगलसूत्र, एक लेडीज अंगूठी और शादी के समय दिए हुए 50 हजार रुपए नकद भी लेकर फुर्र हो गई। सुबह परिवार वालों ने अपने स्तर पर महिला को तलाश करने का प्रयास किया। लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर गंभीरता से जांच करते हुए महिला की तलाश शुरू की है।
इस मामले के जांच अधिकारी संजीत ने बताया कि, महिला के पैसे व गहने लेकर घर से जाने की शिकायत मिली है। जिसके आधार पर मामला दर्ज किया जा चुका है। प्राथमिक दृष्टि से यह भी सामने आया है कि, महिला की किसी लड़के से भी बात होती थी। हालांकि मामले की जांच चल रही है। इसके बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।

Leave a Comment