अमेरिका के मिसिसिपी और अलबामा में विनाशकारी बवंडर ने जमकर तबाही मचाई हैं। 160 किमी प्रति घंटे से अधिक रफ़्तार से आये इस तूफ़ान ने मिसिसिपी की बुनियाद ही हिला दी हैं।
![Tornado in America](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/03/1-300x200.png)
अभी जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, उनमें तबाही के मंजर को साफ तौर पर देखा जा सकता है।
![Tornado in America](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/03/2-300x200.png)
इस भयानक तूफान से अब तक 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। मिसिसिपी आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक, तूफान में सैकड़ों वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। इस विनाशकारी बवंडर में बड़े-बड़े कंटेनर भी इधर से उधर होते नजर आए।
![Tornado in America](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/03/4-1-300x199.png)
तूफान के बाद ट्रक क्षतिग्रस्त इमारत के ऊपर टिका दिखा तो, तूफान के चलते सैकड़ों मकान क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, पेड़ अपनी जड़ों के साथ उखड़ गए। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
![Tornado in America](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/03/5-1-300x200.png)
तूफान में जिन लोगों के घर तबाह हुए है, उन्हें टाउन सेंटर में रखा गया है। यहीं पर लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
![Tornado in America](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/03/3-1-300x200.png)