Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

“धर्मा प्रोडक्शन” की फ़िल्म के लिए मुंबई की सुप्रसिद्ध कास्टिंग एजेंसी ‘जोगी फ़िल्म कास्टिंग’ इन्दौर में करेगी ऑडिशनमुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिखायी संवेदनशीलता, काफिला रुकवाकर पीड़िता की सुनी समस्यामप्र के सबसे बड़े बिना कर के विकास बजट पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को मंत्री राकेश शुक्ला ने दिया धन्यवाद……मध्यप्रदेश का धार्मिक मुख्यालय उज्जैन होगाअनाथ आश्रम में हो रहे घोर अनियमितताओं और गंभीर आरोपों की जांच की मांग: कांग्रेस महासचिव राकेश सिंह यादव ने उठाए कई सवालGolden Temple में लगे खालिस्तानी नारे.इंदौर में नोटा के नंबर 1 आने पर कांग्रेस ने केक काटकर मनाया जश्न .सलमान खान पर हमले की नाकाम साजिश.कीर्तन कर पहुंचे वोट डालने.सेना के जवानों ने डाला वोट.

इंदौर में TI के बेटे की कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत, न्यूज पेपर पढ़ने के दौरान आई खांसी, अस्पताल जाते वक़्त रस्ते में तोड़ा दम

Indore Live Update
Indore Live Update

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

इंदौर में एक TI के बेटे की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। युवक सुबह न्यूज पेपर पढ़ रहा था, इस दौरान उसे अचानक खांसी आई और तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने उसे बिस्तर पर लेटा कर डॉक्टर को बुलाया। जिसके बाद डॉक्टर ने फौरन अस्पताल ले जाने की सलाह दी। उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रस्ते में ही उसकी मौत हो गयी। वहीँ, डॉक्टर्स ने भी उसे मृत घोषित कर दिया।
Harsh Bhadoria (27)
Harsh Bhadoria (27)
पलासिया ASI दीप सिंह परमार के मुताबिक, मृतक का नाम हर्ष भदौरिया (27) निवासी नवरत्न बाग है। हर्ष के पिता महेन्द्र सिंह भदौरिया महू थाने के TI हैं। हर्ष सोमवार सुबह ड्राइंग रूम में बैठकर न्यूज पेपर पढ़ रहा था। तभी उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसकी मौत हो गयी। बेटे की तबीयत बिगड़ने की जानकारी लगते ही महेन्द्र सिंह भदौरिया रास्ते से वापस लौट आए। बेटे को लेकर वे ही MY के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे थे। लेकिन, डॉक्टरों ने यहां उसे मृत घोषित कर दिया। हर्ष उनका इकलौता बेटा था। हाल ही में उन्होंने अपनी बड़ी बेटी की शादी ग्वालियर में कराई थी।
Indore Live Update
Indore Live Update
परिवार के मुताबिक, हर्ष पढ़ाई के बाद MPPSC की तैयारी कर रहा था। इसमें उसने एक पेपर भी दे दिया था। जबकि दूसरा पेपर कुछ दिन बाद ही होना था। हर्ष के दादा भी शहर में पुलिस डिपार्टमेंट में बड़े पद पर रहे हैं। वहीं उसके ताऊ आर्मी से रिटायर्ड हैं। भदौरिया भी पंढरीनाथ, खुडैल, हीरानगर और सदर बाजार थाना के प्रभारी रह चुके है।

Leave a Comment