Chennai Super Kings की टीम IPL से पहले प्रैक्टिस के लिए चेन्नई के Chepauk स्टेडियम पहुंच चुकी है। फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई वीडियो और फोटो भी शेयर करने शुरू कर दिए हैं। लेटेस्ट वीडियो में धोनी प्रैक्टिस के लिए ग्राउंड में जाते नजर आए। उन्हें और टीम की प्रैक्टिस देखने हजारों दर्शक स्टेडियम में मौजूद थे।
CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) जैसे ही बैटिंग करने ग्राउंड में पहुंचे। स्टेडियम में बैठे हजारों दर्शक जोर-जोर से ‘धोनी…धोनी…’ चीयर करने लगे। वीडियो में धोनी प्रैक्टिस किट और बैटिंग गियर पहने नजर आए। फ्रेंचाइजी ने धोनी के प्रैक्टिस और टीम के साथ मस्ती के कुछ और वीडियोज भी शेयर किए हैं। दिन में शेयर किए वीडियो में धोनी चेपॉक स्टेडियम में फ्लेम टॉर्च से कुर्सियों को पॉलिश करते दिखाई दिए थे।
![Mahendra Singh Dhoni](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/03/MS-Dhoni-2-300x226.png)
पेंटिंग करते हुए धोनी बोले – ये काम करता है
CSK ने सोमवार को सीट पेंट करने का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में कप्तान धोनी फ्लेम से सीट को पॉलिश करते दिखे। उन्होंने हैरान होकर कहा – “ये सच में काम कर रहा है। पूरी तरह से यलो हो गया।” इससे पहले CSK ने धोनी के नेट्स का वीडियो भी शेयर किया था। इसके अलावा टीम के बस में सफर का भी वीडियो शेयर किया गया, जिसमें धोनी ने ड्वेन ब्रावो को सीटी बजाना सिखाया था।
चेन्नई की टीम 3 मार्च को प्रैक्टिस सेशन के लिए चेपॉक पहुंची। टीम टूर्नामेंट का पहला मैच 31 मार्च को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ खेलेगी। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। चेपॉक यानी होम ग्राउंड पर चेन्नई का पहला मैच 3 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होगा।
![Mahendra Singh Dhoni](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/03/MSD-300x225.png)
क्या यह धोनी का आखिरी IPL हो सकता है…?
धोनी का यह आखिरी IPL हो सकता है। पिछले सीजन में एक मैच के दौरान जब उनसे पूछा गया कि, ‘क्या वे संन्यास लेने वाले हैं’, तो धोनी ने इसके जवाब में कहा था कि, “मैं जब भी संन्यास लूंगा तो अपने घरेलू फैंस के बीच लूंगा।” इस बार CSK लीग चरण का आखिरी मैच अपने होम ग्राउंड पर 14 मई को खेलेगी।
![Chennai Super Kings](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/03/CSK-300x240.jpg)