छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के नरतोरा पड़ाव पर सोमवार देर रात पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली में जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीँ, 20 से ज्यादा लोग घायल हैं।
![Accident in Cg](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/03/dd.jpg)
पटेवा थाना क्षेत्र में हुए हादसे के बारे में बताया गया कि, पिकअप सवार सभी लोग तेलीबांधा झलप के निवासी हैं, जो चौथ लेकर डोकरपाली गए थे। रात में वापसी के समय नरतोरा पड़ाव के पास हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पटेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया, वहीं घायलों को डायल 112 की मदद से झलप उप स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा में भर्ती कराया गया है।
![Accident in Cg](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/03/aa-1.jpg)