इंदौर में लक्ष्मीबाई नगर अनाज मंडी में मंगलवार सुबह जमकर हंगामा हो गया। दरअसल, सुबह रोज की तरह कई किसान बड़ी मात्रा में गेहूं लेकर मंडी पहुंचे थे, लेकिन कम कीमत पर खरीदी को लेकर वे नाराज हो गए।
![Indore Live Updates](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/03/aaa.jpg)
इस बीच अन्य स्थानों से भी किसान मंडी में आ गए और इसी बात को लेकर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। फिर कुछ देर बाद सभी किसानो द्वारा रोड पर चक्काजाम का प्रयास किया गया। सुचंना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानो को समझने का प्रयास किया।
![Indore Live Updates](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/03/download-24.jpg)
किसानों का कहना था कि, “व्यापारी कम कीमत में गेंहू खरीदकर मुनाफा वसूली कर रहे हैं। इस माह बारिश और ओला वृष्टि से उन्हें भारी नुकसान हुआ है। गेहूं में चमक नहीं होने से उन्हें खरीदा नहीं जा रहा है।” पुलिस के लाख समझाइस के बाद भी सुबह 11 बजे हंगामे के बाद मंडी बंद कर दी गई।
![Indore Live Updates](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/03/s.jpg)