छत्तीसगढ़ में आज दूसरे दिन रायपुर के महापौर एजाज ढेबर और उनके भाई अनवर ढेबर के घर में छापेमारी की गई है। एजाज ढेबर के समर्थक उनके घर के सामने पहुंचकर ED और केंद्र सरकार के खिलाफ DJ लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दुर्ग-भिलाई में अलग-अलग लोगों के यहां 9 से अधिक ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है।
![CG Breaking News](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/03/s-2.jpg)
महापौर एजाज ढेबर के बंगले में ED की कार्रवाई जारी है। इस वक्त बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता महापौर के बंगले के सामने ढोल बजाकर केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। वहीँ, सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात है। निगम सभापति प्रमोद दुबे, MIC सदस्य आकाश तिवारी, शहर जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे भी मौके पर मौजूद हैं।
![CG Breaking News](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/03/dd-1.jpg)