Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर राजकुमार राव ने दिया जवाब.खुले हुए नलकूप/बोरवेल की सूचना देने वाले को मिलेगी 10 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशिरोहित ने छह टीमों से ज्यादा छक्के उड़ाए, पोलार्ड को भी पीछे छोड़ापतंजलि को झटका : योग से कमाए पैसों पर देना होगा टैक्सपुलिस से पंगा लेना मत, नहीं तो यहीं चौराहे पर पटक-पटक कर मारूंगाआज पहले चरण का मतदान,कई दिग्गजों की साख दांव परजम्मू-कश्मीर में एवलांच का रेड अलर्ट, कई इलाको में बर्फबारी से माइनस 10 डिग्री पहुंचा तापमान, UP-बिहार में बारिश ने ठंड बढ़ाईकेजरीवाल के PS के घर ED की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में AAP के 10 ठिकानों पर पहुंची टीमब्लू साड़ी में श्वेता लगीं काफी स्टनिंग, एक्ट्रेस के कातिलाना अवतार पर 1 लाख से भी ज्यादा यूजर्स ने किया लाइकभारत में 718 Snow Leopard, अकेले लद्दाख में रहते हैं 477 हिम तेंदुए, WII की नई रिपोर्ट जारी

IPL में 15 साल से अब तक के सबसे बड़े ‘कमाईवीर’ कप्तान धोनी नहीं इस खिलाड़ी ने कमाए हैं सबसे ज्यादा रूपए, देखिये IPL के Top-10 खिलाडी

IPL-2023
IPL-2023

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन की शुरुआत 31 मार्च से होने वाली है। दुनिया की सबसे लुभावनी टी20 लीग में पिछले साल की तरह इस बार भी 10 टीमें मशक्कत करती नजर आएंगी। IPL एक ऐसा मंच है जहां खिलाड़ियों को शोहरत तो मिलती ही है, उन पर पैसों की बरसात भी होती है। IPL में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की बात आती है, तो रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी जैसे धुरंधर इस लिस्ट में सबसे आगे हैं।
Rohit Sharma
Rohit Sharma
1. रोहित शर्मा (2008 से 2023) – स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) IPL के सबसे सफल कप्तान होने के साथ-साथ सर्वाधिक कमाई करने वाले प्लेयर भी हैं। रोहित आईपीएल में सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ टॉप पर मौजूद हैं। रोहित की आईपीएल कमाई लगभग 178 करोड़ रुपये है।
MS Dhoni
MS Dhoni
2. एमएस धोनी (2008 से 2023) – चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) आईपीएल के पहले सीजन की नीलामी के सबसे महंगे प्लेयर थे। उनकी पहली सैलरी 6 करोड़ रुपये थी, जो 2011 में बढ़कर 8.28 करोड़ रुपये, 2014 में 12.5 करोड़ रुपये और 2018 में 15 करोड़ रुपये हो गई। धोनी की IPL 2023 में सैलरी 12 करोड़ रुपये है और वह IPL से लगभग 176 करोड़ रुपये कमा चुके हैं। 41 साल के एमएस धोनी ने अब तक 234 IPL मुकाबलों में 39.20 की औसत से 4978 रन बनाए हैं, जिसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं।
Virat Kohli
Virat Kohli
3. विराट कोहली (2008 से 2023) – टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने IPL करियर में 173 करोड़ रुपये की कमाई की है। वह इस लिस्ट में एकमात्र भारतीय हैं जिन्होंने कभी भी इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब नहीं जीता है। विराट आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। RCB के इस पूर्व कप्तान ने अब तक 223 आईपीएल मुकाबलों में 36.20 के एवरेज से 6624 रन बनाए हैं।
Suresh Raina
Suresh Raina
4. सुरेश रैना (2008 से 2021) – ‘मिस्टर आईपीएल’ के नाम से मशहूर सुरेश रैना (Suresh Raina) इस टी20 लीग के सबसे सफलतम बल्लेबाजों में से एक रहे और उन्होंने CSK लिए चार खिताब जीते। रैना ने कुल 205 मैच में 5528 रन बनाए, जिसमें एक शतक और 39 अर्धशतक शामिल रहे. रैना ने 2008 से 2019 तक हरेक सीजन में 300 या उससे अधिक रन बनाए, जो एक रिकॉर्ड है. रैना ने IPL से 110 करोड़ रुपये की कमाई की हैं।
Ravindra Jadeja
Ravindra Jadeja
5. रवींद्र जडेजा (2008 से 2023) – जब आईपीएल की शुरुआत हुई थी तब रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) एक अनकैप्ड खिलाड़ी थे। आईपीएल के शुरुआती सीजन की नीलामी में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 12 लाख रुपये में खरीदा था। इस लीग में जडेजा ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया जिसके चलते उनकी सैलरी भी बढ़ती गई। IPL में अब तक जडेजा की टोटल इनकम 109 करोड़ रुपये रही है। बाएं हाथ के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अब तक IPL में 210 मैच खेलकर 2502 रन बनाए हैं और इसके साथ ही उन्होंने 132 विकेट भी झटके हैं।
Sunil Narine
Sunil Narine
6. सुनील नरेन (2012 से 2023) – 2012 के सीजन से सुनील नरेन (Sunil Narine) केकेआर की टीम का हिस्सा है। कैरेबियाई स्टार नरेन की शुरुआती सैलरी 3.51 करोड़ रुपए थी। फिर उन्होंने 2018 से 2021 तक प्रति सीजन 12.5 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन 2022 में यह राशि घटकर 6 करोड़ रुपये रह गई। उनकी IPL में कमाई कुल मिलाकर 107 करोड़ रुपये है।
AB de Villiers
AB de Villiers
7. एबी डिविलियर्स (2008-2021) – आईपीएल 2021 की समाप्ति के बाद एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) ने रिटायरमेंट ले लिया था। ‘मिस्टर 360 डिग्री’ के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स की शुरुआती IPL सैलरी 1.2 करोड़ रुपये थी, लेकिन लगातार अच्छे प्रदर्शन के चलते उनकी सैलरी बढ़ती ही चली गई और लगभग 102 करोड़ रुपये की कमाई के साथ डिविलियर्स आईपीएल से विदा हुए।
Goutam Gambhir
Goutam Gambhir
8. गौतम गंभीर (2008-2018) – बाएं हाथ के बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने 154 मैचों के अपने IPL करियर में 4217 रन बनाए। साल 2008 में गौतम गंभीर ने दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ 2.9 करोड़ रुपये का करार किया था। फिर आईपीएल 2011 की नीलामी में गंभीर को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 11.04 करोड़ रुपये में खरीदा। केकेआर के लिए खेलते हुए गंभीर काफी सफल रहे और उन्होंने अपनी टीम को दो बार चैम्पियन भी बनाया। 2018 में संन्यास लेने से पहले गंभीर ने IPL से लगभग 94 करोड़ रुपये कमाए।
Shikhar Dhawan
Shikhar Dhawan
9. शिखर धवन (2008-2023) – बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने हर IPL सीजन में हिस्सा लिया है। आईपीएल 2008 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ उनका करार करीब 12 लाख रुपए का था। लगातार शानदार प्रदर्शन करने के चलते धवन की IPL सैलरी भी बढ़ती चली गई। पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन की ऑल टाइम IPL इनकम लगभग 91 करोड़ रुपए हैं।
Dinesh Karthik
Dinesh Karthik
10. दिनेश कार्तिक (2008-2023) – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) इंडिया प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची में 10वें स्थान पर हैं। कार्तिक की IPL में अबतक कमाई लगभग 86 करोड़ रुपए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *