हरियाणा में SHO ने किया महिला से रेप, फ्रॉड केस का डर दिखाकर बनाए शारीरिक संबंध, अश्लील VIDEO बनाकर करता रहा ब्लैकमेल
हरियाणा के नूंह जिले में सिटी थाना के SHO बिजेंद्र सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि, एक केस के सिलसिले में महिला उनसे मिली तो वह उसकी ख़ूबसूरती पर फिदा हो गया और केस में मदद के नाम पर 30 हजार रुपए मांगे और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। मामला SP वरुण सिंगला के संज्ञान में आने के बाद SHO पर कार्रवाई हुई है। लेकिन इससे पहले ही वह फरार हो गया।
जानकारी अनुसार, करीब 6 महीने पहले पीड़ित महिला के खिलाफ गांव की ही महिलाओं ने ग्रुप के रुपए के लेन-देन मामले में सिटी थाना नूंह में शिकायत दी थी। कुछ समय पहले सिटी थाने का चार्ज संभालते ही बिजेंद्र सिंह के संज्ञान में यह मामला आया। इसके बाद महिला SHO बिजेंद्र के पास पहुंची। तब SHO ने महिला पर कार्रवाई करने का डर दिखाया और केस दर्ज करने की बात की। इस बीच महिला की ख़ूबसूरती को देखते हुए SHO ने कार्रवाई के बदले महिला से 30 हजार रुपए रिश्वत लिए और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी बनाया।
महिला ने SP को दी अपनी शिकायत में बताया कि, SHO ने इस दबाव का फायदा उठाते हुए उसके साथ बलात्कार किया और इसकी वीडियो भी बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर SHO ने उससे कई बार दुष्कर्म किया। SHO के बार-बार दबाव से परेशान होकर उसने अपने पति को घटना की जानकारी दी।
इसके बाद महिला ने 23 मार्च को SP वरुण सिंगला को पूरे मामले की शिकायत देते हुए मामले की जांच करे की गुहार लगाई। अब SHO के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 29 मार्च की रात को दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया। महिला थाना प्रभारी SI मंजू ने कहा कि, महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल आरोपी SHO फरार हैं, लेकिन जल्द ही उसकी गिरफ़्तारी कर ली जाएगी।