गुजरात और महाराष्ट्र में रामनवमी के दिन हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। गुजरात के वडोदरा में गुरुवार को शोभायात्रा के दौरान जमकर पथराव किया गया। वहीं, महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बुधवार देर रात राम मंदिर के बाहर कुछ लोगों ने आगजनी की। इन लोगों ने पुलिस की गाड़ियों में आग भी लगा दी।
गुजरात में शोभायात्रा पर पथराव –
वडोदरा में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली गई थी, जहाँ कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। दंगाइयों ने सड़क पर खड़े वाहनों में भी तोड़फोड़ की। घटना के बाद इलाके की दुकानें बंद हो गईं, हालांकि पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया हैं।
महाराष्ट्र में पुलिस वाहन जलाए –
इधर, महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर ( पुराना नाम औरंगाबाद) के किराडपुरा इलाके में बुधवार रात दो गुटों के बीच झड़प हो गई। लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव किया और कई वाहनों में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने पथराव किया। इस हमले में 2 पुलिसकर्मियों समेत पांच से छह लोग घायल हो गए। हिंसा रात 11.30 बजे शुरू हुई और तड़के 3.30 बजे तक जारी रही।
संभाजीनगर के सांसद इम्तियाज जलील ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, “यहां झड़प शराबियों के दो गुटों में हुई, इन्होंने ही पत्थरबाजी की। लेकिन राम मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ। मंदिर में कोई नहीं गया। इसलिए नागरिकों को अफवाहों पर विश्वास नहीं करना चाहिए।”
स्थानीय लोगों के मुताबिक, भीड़ काबू से बाहर होते देख पुलिस ने दो से तीन बार हवा में फायरिंग की। पुलिस ने आजाद चौक से सिटी चौक तक सभी रास्तों को जाम कर दिया। ज्यादातर नागरिकों के घरों पर पथराव किया गया। नागरिक वहां मौजूद लोगों से अपने घरों से बाहर निकलने की