Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

“धर्मा प्रोडक्शन” की फ़िल्म के लिए मुंबई की सुप्रसिद्ध कास्टिंग एजेंसी ‘जोगी फ़िल्म कास्टिंग’ इन्दौर में करेगी ऑडिशनमुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिखायी संवेदनशीलता, काफिला रुकवाकर पीड़िता की सुनी समस्यामप्र के सबसे बड़े बिना कर के विकास बजट पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को मंत्री राकेश शुक्ला ने दिया धन्यवाद……मध्यप्रदेश का धार्मिक मुख्यालय उज्जैन होगाअनाथ आश्रम में हो रहे घोर अनियमितताओं और गंभीर आरोपों की जांच की मांग: कांग्रेस महासचिव राकेश सिंह यादव ने उठाए कई सवालGolden Temple में लगे खालिस्तानी नारे.इंदौर में नोटा के नंबर 1 आने पर कांग्रेस ने केक काटकर मनाया जश्न .सलमान खान पर हमले की नाकाम साजिश.कीर्तन कर पहुंचे वोट डालने.सेना के जवानों ने डाला वोट.

उप्र के बुलंदशहर में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, हादसे में 4 लोगो की मौत, धमाका इतना तेज कि शवों के चिथड़े उड़ गए

UP Breaking News
UP Breaking News

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

उप्र के बुलंदशहर में एक केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि, उसकी गूंज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और तेज धमाके की वजह से आस-पास के मकानों के खिड़की-दरवाजे भी टूट गए। इस हादसे में मारे गए चारों लोग फैक्ट्री में बतौर मजदूर काम करते थे। मृतकों के शरीर के चिथड़े उड़ गए और शव के कई टुकड़े दूर-दूर तक बिखरे पड़े हुए थे।
UP Breaking News
UP Breaking News
नगर कोतवाली क्षेत्र के नए गांव के पास खेतों में बने एक घर में अचानक जोरदार धमाका हो गया। इस धामके की आवाज से आस-पास का इलाका दहल गया। पुलिस की टीमें घर के मलबे से 4 लोगों के शव निकाल चुकी हैं। मृतकों के नाम अभिषेक (उम्र – 20 साल), रईस (उम्र- 40 साल), आहद और विनोद हैं।
आपको बता दें कि, धमाके के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद DM चंद्रप्रकाश सिंह और SSP श्लोक कुमार तत्काल भारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। DM चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि, कई टीमों को लगाकर तत्काल घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए बुलवाया गया है। बताया जा रहा है कि, मकान सतीश नाम के शख्स का जिसे किराये पर लेकर यह फैक्ट्री चलाया जा रहा था।

Leave a Comment