Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

“धर्मा प्रोडक्शन” की फ़िल्म के लिए मुंबई की सुप्रसिद्ध कास्टिंग एजेंसी ‘जोगी फ़िल्म कास्टिंग’ इन्दौर में करेगी ऑडिशनमुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिखायी संवेदनशीलता, काफिला रुकवाकर पीड़िता की सुनी समस्यामप्र के सबसे बड़े बिना कर के विकास बजट पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को मंत्री राकेश शुक्ला ने दिया धन्यवाद……मध्यप्रदेश का धार्मिक मुख्यालय उज्जैन होगाअनाथ आश्रम में हो रहे घोर अनियमितताओं और गंभीर आरोपों की जांच की मांग: कांग्रेस महासचिव राकेश सिंह यादव ने उठाए कई सवालGolden Temple में लगे खालिस्तानी नारे.इंदौर में नोटा के नंबर 1 आने पर कांग्रेस ने केक काटकर मनाया जश्न .सलमान खान पर हमले की नाकाम साजिश.कीर्तन कर पहुंचे वोट डालने.सेना के जवानों ने डाला वोट.

देश में पिछले 24 घंटे में 3095 लोग कोरोना संक्रमित, 6 महीनों में यह 1 दिन में सबसे ज्यादा केस, दिल्ली में एक हफ्ते में तीन गुना मरीज बढ़े

Delhi Breaking News
Delhi Breaking News

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

देश में लगातार दूसरे दिन 3 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले हैं और अब तक 5 मरीजों की मौत हुई है। एक्टिव केस बढ़कर 15 हजार 208 हो गए हैं। गुरुवार को 3016 मरीज मिले थे। जबकि पिछले 24 घंटे में यह संख्या 3,095 रही। आपको बता दने कि, पिछले 6 महीनों में यह एक दिन में सबसे ज्यादा केस मिले हैं। देश में कोरोना की पहली लहर 2020 में आई थी और जब से लेकर अब तक इससे हुई कुल मौतों का आंकड़ा 5 लाख 30 हजार 862 हो गया है।
CM Arvind Kejriwal
CM Arvind Kejriwal
बुधवार को महाराष्ट्र में तीन, दिल्ली में दो, हिमाचल में एक और केरल में आठ लोगों की मौत हुई थी। हेल्थ मिनिस्ट्री के शुक्रवार सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, डेली पॉजिटिविटी रेट 2.73% दर्ज की गई है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.71% पर है। दिल्ली में पिछले 1 हफ्ते में 3 गुना केस बढ़े हैं। यहां एक हफ्ते पहले हर रोज करीब 100 केस मिल रहे थे। लेकिन 29 मार्च को 300 मरीज संक्रमित पाए गए जबकि इनमे से दो मरीजों की मौत हुई थी।
CM केजरीवाल बोले – घबराने की जरूरत नहीं, पुख्ता हैं इंतजाम –
दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कोरोना के बढ़ते मामलों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि, दिल्ली में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं हैं। यहां पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि, दिल्ली में 15 मार्च को डेली एक्टिव केस सिर्फ 42 थे। यह बढ़कर 30 मार्च को 295 हो गए। अचानक आई इस तेजी को लेकर हम सर्तक हैं। राजधानी में कुल एक्टिव केस 932 हैं।
Delhi Breaking News
Delhi Breaking News
इससे पहले गुरुवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कोरोना को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा कि, कई राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। दिल्ली में कोरोना से निपटने के लिए अस्पतालों की तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। केंद्र सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी में 6 राज्यों के बारे में बताया गया है। इनमें महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक शामिल हैं। यह देखा गया है कि महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बढ़ने के दो-तीन हफ्ते बाद दिल्ली में भी केस बढ़ने शुरू हो जाते हैं।
Delhi Breaking News
Delhi Breaking News
केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में बुधवार को देश के कुल नए मामलों के 70% केस आए हैं। केरल में 686, महाराष्ट्र में 483, गुजरात में 401, दिल्ली में 300 और हिमाचल में 255 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि महाराष्ट्र में 3 लोगों की मौत हुई। दिल्ली में 2, हिमाचल प्रदेश में 1 व्यक्ति ने जान गंवाई। केरल और गुजरात में बुधवार को किसी की मौत होने की सुचना नहीं हैं।

Leave a Comment