Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर राजकुमार राव ने दिया जवाब.खुले हुए नलकूप/बोरवेल की सूचना देने वाले को मिलेगी 10 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशिरोहित ने छह टीमों से ज्यादा छक्के उड़ाए, पोलार्ड को भी पीछे छोड़ापतंजलि को झटका : योग से कमाए पैसों पर देना होगा टैक्सपुलिस से पंगा लेना मत, नहीं तो यहीं चौराहे पर पटक-पटक कर मारूंगाआज पहले चरण का मतदान,कई दिग्गजों की साख दांव परजम्मू-कश्मीर में एवलांच का रेड अलर्ट, कई इलाको में बर्फबारी से माइनस 10 डिग्री पहुंचा तापमान, UP-बिहार में बारिश ने ठंड बढ़ाईकेजरीवाल के PS के घर ED की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में AAP के 10 ठिकानों पर पहुंची टीमब्लू साड़ी में श्वेता लगीं काफी स्टनिंग, एक्ट्रेस के कातिलाना अवतार पर 1 लाख से भी ज्यादा यूजर्स ने किया लाइकभारत में 718 Snow Leopard, अकेले लद्दाख में रहते हैं 477 हिम तेंदुए, WII की नई रिपोर्ट जारी

एमएस धोनी के IPL संन्यास पर बोले रोहित शर्मा, वे इतने फिट कि 2-3 साल और खेल सकते हैं, 2 अप्रैल को होगा RCB और MI में पहला मुक़ाबला

Rohit Sharma
Rohit Sharma

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 16वा सीजन कई भारतीय फैंस के लिए बेहद खास होने वाला है। माना जा रहा है कि, ये पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का आखिरी IPL सीजन भी हो सकता हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से संन्यास ले चुके धोनी IPL 2023 के बाद पेशेवर क्रिकेट को भी अलविदा कह देंगे। हाल ही में जब मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसका शानदार जवाब दिया।

MS Dhoni
MS Dhoni

मुंबई इंडियंस (MI) के प्री-सीजन प्रेस कान्फ्रेंस में रोहित ने कहा – “धोनी इतने फिट हैं कि, वह 2-3 IPL सीजन और खेल सकते हैं। मैं पिछले 2-3 सालों से सुन रहा हूं कि महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी सीजन होगा। लेकिन मुझे लगता है कि वह कुछ और सीजन खेलने के लिए फिट हैं।”

एमएस धोनी का IPL करियर –

धोनी ने 234 IPL मैचों में 39.2 के औसत और 135.2 के स्ट्राइक रेट के साथ 4,978 रन बनाए हैं। इसमें 24 अर्धशतक शामिल है। IPL 2022 में, धोनी ने 14 मैचों में 232 रन बनाए लेकिन CSK प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी थी।

धोनी की कप्तानी में CSK चार बार बना चैंपियन –

धोनी ने साल 2008 में ही अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया था, जहां उन्हें राजस्थान रॉयल्स (RR) से हार का सामना करना पड़ा था। साल 2009 सीजन में धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को चैंपियन बनाया। अब तक धोनी की कप्तानी में चेन्नई 5 बार फाइनल में पहुंच चुकी हैं। वहीँ, धोनी ने 4 बार टीम को चैंपियन भी बनाया हैं, वह IPL के सबसे सफल कप्तान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *