इंदौर में नगर निगम ने सोमवार सुबह बेलेश्वर मंदिर का अवैध निर्माण वाला हिस्सा तोड़ दिया। रामनवमी के मौके पर इसी मंदिर में बावड़ी की छत धंसने से 36 लोगों की मौत हो गयी थी। अतिक्रमण हटाने के लिए सुबह 6 बजे से ही नगर निगम का अमला मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था।
![Indore Live Updates](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/04/3-2-300x136.png)
मंदिर का अतिक्रमण हटाने के विरोध में बजरंग दल और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। लेकिन मंदिर के बाहर पुलिस फोर्स को तैनात कर प्रशासन ने ढक्कन वाला कुआं, सुखलिया और गाडराखेड़ी में भी धार्मिक स्थलों के अतिक्रमण को हटाया।
![Indore Live Updates](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/04/2-5-300x133.png)
उधर, हादसे में घायल हुए 12 लोगों को भंवरकुआं स्थित एप्पल हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। 6 लोग अभी भी भर्ती हैं। हादसे में मंदिर ट्रस्ट के सचिव मुरली सबनानी पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज हुआ है, उसके बाएं पैर के घुटने का ऑपरेशन शनिवार को किया गया। वो भी खतरे से बाहर हैं।
![Indore Live Updates](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/04/4-1-300x136.png)
![Indore Live Updates](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/04/5-1-300x224.png)