Elon Musk की एंट्री के बाद से लगातार Twitter में बदलाव हो रहे हैं। कुछ ऐसे बदलाव भी हुए हैं, जिनकी किसी ने शायद उम्मीद तक नहीं की होगी। ऐसा ही एक बदलाव है ट्विटर के Logo का बदल जाना। Logo बदलना किसी भी ब्रांड के लिए बड़ी बात होती है, क्योंकि इससे उस ब्रांड की पहचान जुड़ी होती है। लेकिन Elon Musk ने ट्विटर के लोगो यानी ‘चिड़िया’ को Doge से रिप्लेस कर दिया है। सोमवार को उन्होने बिना किसी जानकारी के इस लोगो को चेंज कर दिया है। हालांकि, ये बदलाव सिर्फ वेब वर्जन पर ही किया गया है। Twitter के मोबाइल ऐप पर अभी भी चिड़िया ही लोगो के तौर पर मौजूद है।
![Doge Coin](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/04/Doge-Coin-300x169.png)
मस्क ने पिछले साल ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदा था। अगर आपकी दिलचस्पी क्रिप्टोकरेंसी और एलॉन मस्क में होगी, तो आपको Dogecoin के बारे में पता होगा। मस्क Doge मीम्स को भी शेयर करते रहते हैं। वह कई मौकों पर Dogecoin को प्रमोट भी करते दिखे हैं।
सोमवार को ट्विटर के लोगो में बदलाव के बाद Dogecoin की वैल्यू में 20% का इजाफा हुआ है। Doge LOGO की बात करें तो मस्क ने ट्विटर लोगो में बदलाव करने के बाद एक ट्वीट किया, ‘जैसा वादा किया था’ इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया, जो मार्च 2022 में उनकी और एक ट्विटर यूजर के बीच बातचीत का था। मस्क ने ट्विटर ऑफर से पहले एक ट्वीट किया था, जिसके जवाब में यूजर ने रिप्लाई किया था, ‘ट्विटर को खरीदें… और बर्ड लोगो को Doge से रिप्लेस कर दीजिए’
![Twitter New Logo](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/04/Twitter-New-Logo-279x300.png)
क्या है Doge?
Dogecoin एक पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी है और इसे साल 2013 में बनाया गया था। Dogecoin को Billy Markus और Jackson Palmer ने साल 2013 में लॉन्च किया था। इसमें Shiba Inu dog की फोटो लगी है। दिलचस्प बता ये है कि, Bitcoin और दूसरी क्रिप्टोकरेंसी का मजाक उड़ाने के लिए Dogecoin को क्रिएट किया गया था, लेकिन साल 2021 में ये क्रिप्टोकरेंसी चर्चा में आई और इसके चर्चा में आने की वजह भी एलॉन मस्क ही थे।
![Elon Musk Twitt](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/04/Elon-Musk-Twitt-283x300.png)