Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

“धर्मा प्रोडक्शन” की फ़िल्म के लिए मुंबई की सुप्रसिद्ध कास्टिंग एजेंसी ‘जोगी फ़िल्म कास्टिंग’ इन्दौर में करेगी ऑडिशनमुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिखायी संवेदनशीलता, काफिला रुकवाकर पीड़िता की सुनी समस्यामप्र के सबसे बड़े बिना कर के विकास बजट पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को मंत्री राकेश शुक्ला ने दिया धन्यवाद……मध्यप्रदेश का धार्मिक मुख्यालय उज्जैन होगाअनाथ आश्रम में हो रहे घोर अनियमितताओं और गंभीर आरोपों की जांच की मांग: कांग्रेस महासचिव राकेश सिंह यादव ने उठाए कई सवालGolden Temple में लगे खालिस्तानी नारे.इंदौर में नोटा के नंबर 1 आने पर कांग्रेस ने केक काटकर मनाया जश्न .सलमान खान पर हमले की नाकाम साजिश.कीर्तन कर पहुंचे वोट डालने.सेना के जवानों ने डाला वोट.

पॉर्न स्टार से जुड़े केस में ट्रम्प पर लगे 34 आरोप, 57 मिनट चली कोर्ट में सुनवाई, पूर्व US प्रेसिडेंट बोले – नर्क में जा रहा अमेरिका, 4 दिसंबर को होगा अंतिम फैसला

Donald J. Trump
Donald J. Trump

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर मंगलवार को मैनहैटन की कोर्ट में 34 आरोप तय किए गए हैं। उन पर पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल को पैसे देकर चुप कराने और इलेक्शन कैंपेन के दौरान बिजनेस रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के लिए केस चल रहा है। अमेरिकी इतिहास में पहली बार किसी प्रेसिडेंट पर आपराधिक केस चलाया जा रहा है।
Donald J. Trump
Donald J. Trump
हालाँकि कोर्ट में ट्रम्प ने खुद को निर्दोष बताया। उन्होंने कहा – “मैंने कोई अपराध नहीं किया।” फ़िलहाल मैनहैटन कोर्ट ने ट्रम्प की जमानत या गिरफ्तारी पर कोई फैसला नहीं सुनाया। कोर्ट की अगली सुनवाई 4 दिसंबर को होगी।
ट्रम्प सुनवाई से एक दिन पहले सोमवार दोपहर करीब 12 बजे फ्लोरिडा से न्यूयॉर्क के लिए निकले थे। न्यूयॉर्क में वे अपने ट्रम्प टावर में ठहरे और अगले दिन मंगलवार को उन्होंने सुबह 11:30 बजे कोर्ट में सरेंडर कर दिया। 57 मिनट सुनवाई के बाद दोपहर 12:30 बजे फ्लोरिडा के लिए रवाना हो गए। यहां उन्होंने अपने घर मार-ए-लागो में रात 8:15 बजे स्पीच दी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पर आरोप लगाते हुए कहा कि – “अमेरिका नर्क में जा रहा है और दुनिया हंस रही है।”
US Court outside
US Court outside
जाने ट्रम्प पर कौन से 34 आरोप लगे हैं?
ट्रम्प पर गलत बिजनेस रिकॉर्ड दिखाने के मामले में 34 चार्ज लगाए गए हैं। ये सभी चार्ज 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को चुप रहने के लिए 1 लाख 30 हजार डॉलर करीब 1 करोड़ 7 लाख रुपए देने से जुड़े हैं। 11 चार्ज चेक साइन करने से जुड़े हैं और अन्य 11 चार्ज कोहेन के कंपनी में जमा किए गए गलत इनवॉइस से जुड़े हैं। बाकी बचे 12 चार्ज रिकॉर्ड्स में गलत जानकारी देने से जुड़े हुए हैं।
ट्रम्प के वकील माइकल कोहेन ने आरोप लगाया था कि, उन्होंने ट्रम्प के कहने पर अपने पास से स्टॉर्मी को पैसे दिए थे, जिससे वो 2016 के चुनाव से पहले ट्रम्प के साथ अफेयर को लेकर कुछ न बोलें। आरोप है कि, ट्रम्प ने राष्ट्रपति बनने के बाद कोहेन को पैसे वापस लौटाए। इसके लिए उन्होंने 10 महीने तक कोहेन को कई चेक दिए। उन्होंने रिकॉर्ड में इसे लीगल फीस दिखाया, जो असल में एक अपराध छिपाने के लिए किया गया पेमेंट था।
आरोपों से जुड़े दस्तावेज में कहा गया है कि, ट्रम्प ने लगातार न्यूयॉर्क बिजनेस रिकॉर्ड में गलत जानकारी दी हैं, जिससे वो अपने अपराध को छिपा सकें और उन्हें चुनाव में फायदा हो। उधर, मैनहैटन कोर्ट में सुनवाई के दौरान वीडियोग्राफी पर पाबंदी लगा दी गयी हैं। कार्यवाही शुरू होने से पहले स्टिल फोटोग्राफर्स के 5 ग्रुप को कुछ मिनट तक फोटोज खींचने की इजाजत दी गई थी। जज मर्चेन ने कहा था – पहली बार किसी पूर्व राष्ट्रपति पर क्रिमिनल चार्ज लगाए गए हैं। हम किसी विवाद का रिस्क नहीं ले सकते।
ट्रम्प के केस में 5 अहम तारीखें, जानिए क्या होगा आगे…
9 मई तक आरोपों से जुड़े सबूत पेश किए जा सकते हैं
8 जून तक ट्रम्प अपने बचाव के लिए सबूत दे सकते हैं
8 अगस्त तक ट्रम्प की टीम केस खारिज करने की याचिका लगा सकती है
19 सितंबर तक ट्रम्प की केस खारिज करने की याचिका पर विरोधी पक्ष दलील देगा
4 दिसंबर को जज मर्चेन सभी याचिकाओं पर फैसला सुनाएंगे। ट्रम्प इस दिन कोर्ट में पेश होंगे

Leave a Comment