Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर राजकुमार राव ने दिया जवाब.खुले हुए नलकूप/बोरवेल की सूचना देने वाले को मिलेगी 10 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशिरोहित ने छह टीमों से ज्यादा छक्के उड़ाए, पोलार्ड को भी पीछे छोड़ापतंजलि को झटका : योग से कमाए पैसों पर देना होगा टैक्सपुलिस से पंगा लेना मत, नहीं तो यहीं चौराहे पर पटक-पटक कर मारूंगाआज पहले चरण का मतदान,कई दिग्गजों की साख दांव परजम्मू-कश्मीर में एवलांच का रेड अलर्ट, कई इलाको में बर्फबारी से माइनस 10 डिग्री पहुंचा तापमान, UP-बिहार में बारिश ने ठंड बढ़ाईकेजरीवाल के PS के घर ED की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में AAP के 10 ठिकानों पर पहुंची टीमब्लू साड़ी में श्वेता लगीं काफी स्टनिंग, एक्ट्रेस के कातिलाना अवतार पर 1 लाख से भी ज्यादा यूजर्स ने किया लाइकभारत में 718 Snow Leopard, अकेले लद्दाख में रहते हैं 477 हिम तेंदुए, WII की नई रिपोर्ट जारी

आ गई अमीरों वाली लिस्ट, बर्नार्ड अरनॉल्ट बने दुनिया के सबसे अमिर शख़्स, मुकेश अंबानी एशिया में नंबर -1, अडानी पर अभी भी हिंडनबर्ग का असर

Forbe's Rich List 2023
Forbe's Rich List 2023

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारत के सबसे अमीर इंसान और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) एशिया के सबसे रईस व्यक्ति बनकर उभरे हैं। फोर्ब्स (Forbe’s) ने 2023 के अरबपतियों की लिस्ट जारी करते हुए ये जानकारी शेयर की है। इसके मुताबित, हिंडनबर्ग (Hindenburg) की रिसर्च रिपोर्ट के कारण भारी नुकसान झेलने वाले गौतम अडानी (Gautam Adani) इस लिस्ट में 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
बीते 24 जनवरी को अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म की रिपोर्ट पब्लिश होने से पहले 126 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के तीसरे सबसे अमीर इंसान थे। हालिया जारी रिच लिस्ट के आंकड़ों में सबसे चौंकाने वाली बात ये सामने आई है कि दुनिया के Top-25 Billionaires की कुल संपत्ति में इस साल अब तक गिरावट दर्ज की गई है।
अंबानी दुनिया में 9वें सबसे रईस –
एशिया के सबसे अमीर का ताज फिर से अपने सिर सजाने वाले Mukesh Ambani दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में नौंवे नंबर पर हैं। 65 वर्षीय भारतीय उद्योगपति की कुल नेटवर्थ 83.4 अरब डॉलर है और फोर्ब्स के मुताबिक, बीते साल 2022 में ही अंबानी की Reliance Industries 100 अरब डॉलर से अधिक की आय हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई थी। नई लिस्ट के मुताबिक, सूची में Mukesh Ambani माइक्रोसॉफ्ट के स्टीव बाल्मर, गूगल के लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन, फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग और डेल टेक्नोलॉजीज के माइकल डेल से ऊपर बने हुए हैं। अंबानी पिछले साल लिस्ट में 90.7 अरब डॉलर की अनुमानित संपत्ति के साथ 10वें स्थान पर थे। लेकिन अब वे नौंवे नंबर पर हैं।
अडानी पर अभी भी हिंडनबर्ग का असर –
Forbe’s के मुताबिक, बीते साल दुनिया के टॉप-3 अरबपतियों में शामिल रहे गौतम अडानी इस साल लगातार नीचे खिसकते जा रहे हैं। अडानी की कुल संपत्ति (Gautam Adani Net Worth) अब 47.2 अरब डॉलर है और Billionaires List में 24वें नंबर पर हैं। हालांकि, वे मुकेश अंबानी के बाद भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। साल 2023 गौतम अडानी के लिए सबसे खराब साबित हुआ है और अभी भी हो रहा है। अंबानी की दौलत अडानी से 36.2 अरब डॉलर ज्यादा है।
Top-3 अमीरों में ये अरबपति शामिल –
इस साल जेफ बेजोस (Jeff Bejos) को भी सबसे बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है, उनकी कंपनी Amazon के शेयरों में 38% की गिरावट आई और अमीरों की लिस्ट में वे तीसरे नंबर पर हैं। अडानी और बेजोस के बाद टेस्ला सीईओ एलन मस्क एक साल पहले की तुलना में 39 अरब डॉलर कम संपत्ति के साथ अरबपतियों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर मौजूद हैं। मस्क की नेटवर्थ 180 अरब डॉलर और बेजोस की कुल संपत्ति 114 अरब डॉलर है।
वहीं 211 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ फ्रांस के अरबपति और लग्जरी गुड्स टाइकून, LVMH के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) पहली बार इस लिस्ट में नंबर-1 पर हैं। इस बीच दुनिया के 25 सबसे रईस लोगों की कुल संपत्ति 2,100 अरब डॉलर दर्ज की गई है। यह आंकड़ा 2022 में 2,300 अरब डॉलर रहा था। लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के इन अमीरों की संपत्ति में दो तिहाई की गिरावट देखने को मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *