बिहार के जिला मुंगेर में रंगदारी के लिए 50 राउंड से ज्यादा गोलीबारी हुई। इसमें एक 8 साल के मासूम अनुभव कुमार की गोली लगने से मौत हो गई है। वहीँ, चंदन (20) नाम का एक युवक घायल हो गया। गोली उसकी कनपटी को छू कर निकल गई। परिवार ने गोलीबारी का आरोप गांव के ही कुछ बदमाशों पर लगाया है।
![Anubhav Kumar (8)](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/04/2-20-300x229.png)
घटना बुधवार की रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव की है। यह पीड़ित परिवार ने गांव के ही भीषण यादव समेत 7 लोगों पर रंगदारी मांगने और नहीं देने पर घर पर गोलीबारी का आरोप लगाया है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को 12 से ज्यादा खोखे (बुलेटशेल) मिले हैं।
![Firing in Bihar](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/04/1-28-300x231.png)