Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

“धर्मा प्रोडक्शन” की फ़िल्म के लिए मुंबई की सुप्रसिद्ध कास्टिंग एजेंसी ‘जोगी फ़िल्म कास्टिंग’ इन्दौर में करेगी ऑडिशनमुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिखायी संवेदनशीलता, काफिला रुकवाकर पीड़िता की सुनी समस्यामप्र के सबसे बड़े बिना कर के विकास बजट पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को मंत्री राकेश शुक्ला ने दिया धन्यवाद……मध्यप्रदेश का धार्मिक मुख्यालय उज्जैन होगाअनाथ आश्रम में हो रहे घोर अनियमितताओं और गंभीर आरोपों की जांच की मांग: कांग्रेस महासचिव राकेश सिंह यादव ने उठाए कई सवालGolden Temple में लगे खालिस्तानी नारे.इंदौर में नोटा के नंबर 1 आने पर कांग्रेस ने केक काटकर मनाया जश्न .सलमान खान पर हमले की नाकाम साजिश.कीर्तन कर पहुंचे वोट डालने.सेना के जवानों ने डाला वोट.

अतीक के दफ्तर में जगह-जगह खून, सीढ़ियों, कमरे और किचन में खून धब्बे के साथ साड़ी और चूड़ियां बिखरी मिलीं, CCTV कैमरे किये जा रहे चेक

UP Breaking News
UP Breaking News

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के दफ्तर में सोमवार सुबह पुलिस को जगह-जगह खून फैला मिला। सीढ़ियों, कमरे और किचन में खून के ताजे धब्बे मिले हैं। फर्स्ट फ्लोर पर एक महिला की साड़ी और कुछ अंडर गारमेंट्स के साथ पुलिस को एक चाकू भी मिला है।
UP Breaking News
UP Breaking News
पुलिस ने तुरंत फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) को जांच के लिए मौके पर बुलाया और मीडियाकर्मियों से ऑफिस खाली करा दिया गया है। फ़िलहाल टीम जांच कर रही है कि, ब्लड कितने दिन पुराना है और किसका है? यह दफ्तर अतीक के गढ़ चकिया इलाके में है। 2020 में इसे प्रयागराज प्राधिकरण ऑथोरिटी (PDA) ने बुलडोजर चलाया था। तब से ये खाली पड़ा हुआ है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद 21 मार्च यानी 34 दिन पहले इसी दफ्तर में पुलिस को 74 लाख रुपए कैश भी मिला था।
UP Breaking News
UP Breaking News
ACP बोले – CCTV कैमरों को चेक किया जा रहा है –
ACP कोतवाली सतेंद्र पी. तिवारी ने कहा कि, “फोरेंसिक टीम यह जांच करेंगी कि ये धब्बे खून के हैं या कुछ और, खून के धब्बे हैं तो किसका खून हैं, यह भी जांच का मुख्य विषय है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों को चेक कर रही हैं। देखा जाएगा कि हाल ही में क्या कोई शख्स अंदर गया है? आसपास के लोगों से भी इस मामले में पूछताछ की जा रही है।
MORE NEWS>>>ब्लास्ट से दहला यमुनानगर, व्यक्ति को रास्ते में मिली प्लास्टिक की डिब्बी, खोलते ही हुआ जोरदार धमाक, हालत गंभीर
दफ्तर पर दो बार चल चुका बुलडोजर –
अतीक अहमद के इस दफ्तर का अगला हिस्सा पहले भी दो बार गिराया जा चुका है। एक बार BSP सरकार में 2006 में और दूसरी बार BJP सरकार में 2020 में। PDA ने 21 सितंबर 2020 को दफ्तर को गिरा दिया था। हालांकि, पीछे का हिस्सा छोड़ दिया गया था। इसी पिछले हिस्से में उमेश पाल की हत्या के बाद पुलिस ने कुछ दिन पहले छापा मारकर 74 लाख 72 हजार रुपए और 10 पिस्टलें बरामद की थीं।
2020 में करीब छह घंटे की कार्रवाई के बाद अवैध रूप से निर्मित भाग को पूरी तरह से जमींदोज करा दिया गया था। PDA अफसरों का कहना था कि, अवैध रूप से किए गए निर्माण को हटाने के संबंध में अतीक अहमद को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उसने इसे नजरअंदाज कर दिया था, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई थी।

Leave a Comment