साउथ अमेरिकी देश गुयाना के एक गर्ल्स हॉस्टल में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। AFP के मुताबिक, इस हादसे में 20 छात्राओं की दर्दनाक मौत हो गई हैं। हालांकि ये आंकड़ा अभी बढ़ सकता है क्यूंकि कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। फिलहाल आग लगने की वजह सामने नहीं आई है।
![Guyana News](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/05/3-21-300x227.png)
लोकल मीडिया के मुताबिक, आग गुयाना के महिदा शहर के एक स्कूल के हॉस्टल में लगी। रात के वक़्त सभी छात्राएं सो रही थीं। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि, कई छात्राएं अब भी अंदर फंसी हुई हैं। दमकल विभाग की गाड़ियां और एम्बुलेंस मौजूद हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।
![Guyana News](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/05/2-33-300x225.png)
काफी दर्दनाक हैं ये हादसा – प्रेसिडेंट
गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि – “खराब मौसम की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि, हॉस्टल में फंसे सभी लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बचाया जा सके।”
![Guyana News](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/05/1-75-300x223.png)