Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

“धर्मा प्रोडक्शन” की फ़िल्म के लिए मुंबई की सुप्रसिद्ध कास्टिंग एजेंसी ‘जोगी फ़िल्म कास्टिंग’ इन्दौर में करेगी ऑडिशनमुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिखायी संवेदनशीलता, काफिला रुकवाकर पीड़िता की सुनी समस्यामप्र के सबसे बड़े बिना कर के विकास बजट पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को मंत्री राकेश शुक्ला ने दिया धन्यवाद……मध्यप्रदेश का धार्मिक मुख्यालय उज्जैन होगाअनाथ आश्रम में हो रहे घोर अनियमितताओं और गंभीर आरोपों की जांच की मांग: कांग्रेस महासचिव राकेश सिंह यादव ने उठाए कई सवालGolden Temple में लगे खालिस्तानी नारे.इंदौर में नोटा के नंबर 1 आने पर कांग्रेस ने केक काटकर मनाया जश्न .सलमान खान पर हमले की नाकाम साजिश.कीर्तन कर पहुंचे वोट डालने.सेना के जवानों ने डाला वोट.

जानें कब है गंगा दशहरा? शुभ मुहूर्त और पूजन का महत्व, इस बार बनेंगे 3 शुभ योग

Ganga Dussehra 2023
Ganga Dussehra 2023

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

इस साल गंगा दशहरा का पर्व 30 मई 2023 को मनाया जायेगा। सनातन धर्म में गंगा दशहरा का त्योहार धार्मिक दृष्टी से काफी महत्व रखता है। पौराणिक कथा के अनुसार, गंगा दशहरा माँ गंगा के स्वर्ग से धरती पर आने का दिन है, इस दिन माँ गंगा की पूजा करने से उनकी असीम कृपा प्राप्त होती है और इस पावन मौके पर पतित पावनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाने से साधक को 10 हजार पापों से मुक्ति मिलती है।
Ganga Dussehra 2023
Ganga Dussehra 2023
गंगा दशहरा 2023 शुभ मुहूर्त –
ज्येष्ठ माह की दशमी तिथि 29 मई 2023 सोमवार के दिन सुबह 11:49 मिनट से प्रारंभ होगी और इसका समापन 30 मई मंगलवार के दिन दोपहर 01:07 मिनट पर होगा। उदया तिथि के चलते गंगा दशहरा का पर्व 30 मई को ही मनाया जाएगा।
12 Zodiac Signs
12 Zodiac Signs
राशिनुसार करें इन चीजों का दान –
मेष       –  तिल और कपड़े का दान करें
वृषभ     –  गरीबों को खाना और धन का दान करें
मिथुन   –  पानी का दान करना शुभ रहेगा
कर्क      –  पीले फलों का दान करें
सिंह      –  तांबे के बर्तन या अनाज का दान करें
कन्या    –  बेलपत्र का दान करें
तुला      –  सतनाजा का दान करें
वृश्चिक  –  मौसमी फलों का दान करें
धनु        –  काले तिल का दान करें
मकर     –  मिट्टी के घड़े का दान करें
कुंभ       –  खाने की कोई सामग्री का दान करें
मीन      –  पानी का दान करें तो उत्तम होगा
Ganga Dussehra 2023
Ganga Dussehra 2023
इस बार बनेंगे 3 शुभ योग –
रवि योग   –  गंगा दशहरा पर बनने वाला रवि योग पूरे दिन रहने वाला है।
सिद्धि योग –  29 मई को रात 09:01 मिनट से लेकर 30 मई को रात 08:55 मिनट तक रहेगा।
धन योग   –  वहीँ, शुक्र के कर्क राशि में गोचर से धन योग का निर्माण होगा।

Leave a Comment